फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुप्रसिद्ध कवि और पत्रकार विष्णु खरे का निधन, आज होगा अंतिम संस्कार

Thu, 20 Sep 2018 03:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
vishnu-khare
विज्ञापन
सुप्रसिद्ध कवि एवं पत्रकार और हिंदी एकेडमी के उपाध्यक्ष विष्णु खरे ने बुधवार को दिल्ली के जीबी पंत अस्पताल में अंतिम सांस ली। ब्रेन हेमरेज की वजह से उनका निधन हुआ। आज उनका अंतिम संस्कार निगम बोध घाट पर होगा। छिंदवाड़ा में जन्मे विष्णु खरे दिल्ली के मयूर विहार के हिंदुस्तान अपार्टमेंट में किराए के एक कमरे में अकेले रहते थे। 
विज्ञापन


कुछ दिन पहले उन्हें जीबी पंत अस्पताल के न्यूरो विभाग में भर्ती कराया गया था। दो वरिष्ठ डॉक्टरों की टीम उनका उपचार कर रही थी। हालात में सुधार न होने के कारण पिछले दो दिन से उन्हें आईसीयू में रखा गया था। विष्णु खरे को नाइट ऑफ द व्हाइट रोज सम्मान, हिंदी अकादमी साहित्य सम्मान, शिखर सम्मान, रघुवीर सहाय सम्मान, मैथिलीशरण गुप्त सम्मान से नवाजा जा चुका है। 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें