फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Modi: प्रधानमंत्री मोदी आज करेंगे भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ संवाद, नमो एप के माध्यम से जुड़ेंगे

Tue, 25 Jan 2022 06:24 AM IST
योगेश साहू न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। - फोटो : PTI
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश सहित पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियों का प्रचार अभियान जारी है। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज (मंगलवार को) देशभर के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं से संवाद करने जा रहे हैं। यह संवाद नमो एप के माध्यम से होगा। 

विज्ञापन


इस संबंध में भारतीय जनता पार्टी ने सोमवार को अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल के माध्यम से जानकारी दी। भाजपा ने एक ट्वीट में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 जनवरी को पूर्वाह्न 11 बजे देश भर के भाजपा कार्यकर्ताओं से नमो एप (ऑडियो) के माध्यम से संवाद करेंगे।

दरअसल, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, गोवा में मणिपुर में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं।  रहे हैं। उत्तर प्रदेश में जहां सात चरणों में मतदान होना हैं वही मणिपुर में दो चरणों में और उत्तराखंड, गोवा और पंजाब में एक चरण में मतदान होगा।
विज्ञापन


इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने कुछ समय पहले नमो एप के माध्यम से अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के कार्यकर्ताओं से संवाद किया था। निर्वाचन आयोग की ओर से विधानसभा चुनावों के कार्यक्रम की घोषणा के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ पीएम मोदी का यह पहला राजनीतिक कार्यक्रम था। निर्वाचन आयोग ने विधानसभा चुनावों की घोषणा करते हुए कोविड-19 के बढ़ते मामलों के मद्देनजर 31 जनवरी तक जनसभाओं और रोड शो पर प्रतिबंध लगा दिए हैं।
विज्ञापन

 

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें