फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री मोदी आज नीदरलैंड के अपने समकक्ष के साथ करेंगे शिखर बैठक

Fri, 09 Apr 2021 12:30 AM IST
Kuldeep Singh पीटीआई, नई दिल्ली

सार

  • प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से जारी बयान में कहा गया कि दोनों परस्पर हितों के क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान भी करेंगे
विज्ञापन
India and Netherland - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज नीदरलैंड के अपने समकक्ष मार्क रुटे के साथ शिखर बैठक करेंगे और इस दौरान दोनों देशों के द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत बनाने के नए तरीकों पर चर्चा करेंगे।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि दोनों परस्पर हितों के क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान भी करेंगे। यह शिखर सम्मेलन संसदीय चुनावों में प्रधानमंत्री रुटे को मिली हाल की जीत के बाद हो रहा है।

बयान के मुताबिक, शिखर सम्मेलन के दौरान दोनों नेता द्विपक्षीय संबंध पर विस्तार से चर्चा करेंगे और उसे मजबूत बनाने के नए तरीकों पर गौर करेंगे। वे परस्पर हितों के क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान भी करेंगे।
विज्ञापन


बयान में कहा गया कि भारत और नीदरलैंड के बीच लोकतंत्र, कानून के शासन और स्वतंत्रता के साझा मूल्यों के चलते सौहार्दपूर्ण और मैत्रीपूर्ण संबंध हैं। दोनों देशों के बीच जल प्रबंधन, कृषि एवं खाद्य प्रसंस्करण, स्वास्थ्य, स्मार्ट शहरों व शहरी यातायात, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, नवीकरणीय ऊर्जा और अंतरिक्ष क्षेत्रों सहित व्यापक सहयोग कायम है।

भारत में नीदरलैंड तीसरा बड़ा निवेशक होने के साथ ही दोनों देश मजबूत आर्थिक भागीदारी भी साझा करते हैं। भारत में 200 से ज्यादा डच कंपनियां मौजूद हैं, वहीं नीदरलैंड में भी समान संख्या में भारतीय कंपनियां मौजूद हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें