फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो: प्रधानमंत्री मोदी ने अपने दफ्तर में देखी चंद्रयान-2 की लॉन्चिंग, वैज्ञानिकों को दी बधाई

Mon, 22 Jul 2019 04:52 PM IST
अमर शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
प्रधानमंत्री मोदी ने चंद्रयान-2 की लॉन्चिंग देखी - फोटो : Twitter
विज्ञापन

भारत के महत्वकांक्षी मून मिशन चंद्रयान- 2 ने दोपहर 2.43 बजे श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से उड़ान भरी और इसकी सफल लॉन्चिंग हुई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गनाइजेशन (इसरो) को सफल लॉन्चिंग पर बधाई दी। पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा कि भारत के लिए यह एक ऐतिहासिक क्षण है। चंद्रयान-2 के सफल प्रक्षेपण से आज पूरा देश गौरवान्वित है। 




प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर दो तस्वीरें साझा की, जिसमें वे चंद्रयान-2 की लॉन्चिंग को लाइव टीवी पर देख रहे हैं। उन्होंने लिखा कि यह विशेष क्षण हमारे गौरवशाली इतिहास में दर्ज हो जाएंगे! चंद्रयान-2 का प्रक्षेपण हमारे वैज्ञानिकों के साहस और 130 करोड़ भारतीयों के विज्ञान के नए स्तरों को निर्धारित करने के संकल्प को दर्शाता है। आज हर भारतीय को गर्व है!



पीएम ने लिखा चंद्रयान-2 अद्वितीय है क्योंकि यह चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव क्षेत्र पर उतरेगा और जहां अब तक कोई मिशन नहीं गया है। यह अध्ययन कर पता लगाएगा और वहां से नमूने लाएगा। यह मिशन चंद्रमा के बारे में नया जानकारी देगा। 

 


उन्होंने लिखा कि चंद्रयान-2 जैसे प्रयास हमारे होनहार युवाओं को विज्ञान, उच्च गुणवत्ता वाले अनुसंधान और नई खोज की ओर प्रोत्साहित करेंगे।




इसरो के प्रमुख के सिवन ने चंद्रयान-2 की लॉन्चिंग के बाद प्रेस कांफ्रेंस करके कहा कि चंद्रयान-2 का प्रक्षेपण सफल रहा। यह 48वें दिन चांद के दक्षिणी ध्रुव पर उतरेगा। सिवन ने कहा कि वक्त रहते तकनीकी जांच की गई। उसके बाद इस ऐतिहासिक सफर पर चंद्रयान-2 को छोड़ा गया। सफल लॉन्चिंग के बाद जीएसएलवी-एमके तृतीय-एम1 से चंद्रयान-2 अलग होकर आगे की तरफ बढ़ रहा है। बारिश और घने बादलों के बीच चंद्रयान-2 की उड़ान को देखने के लिए हजारों की संख्या में लोग पहुंचे। 


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें