फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की व्लादिवोस्तोक यात्रा संबंधों के नए अध्याय की शुरुआत करेगी: रूस

Wed, 28 Aug 2019 06:20 PM IST
अमर शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
व्लादिमीर पुतिन और नरेंद्र मोदी (फाइल)
विज्ञापन

भारत में रूस के राजदूत निकोलाई कुदाशेव ने बुधवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 4-5 सितंबर को होने वाली रूस यात्रा से दोनों देशों के पहले से प्रगाढ़ संबंधों में एक नए अध्याय की शुरुआत होगी।

विज्ञापन


कुदाशेव ने कहा कि दोनों पक्ष रक्षा, कारोबार, असैन्य परमाणु क्षेत्र, ऊर्जा, हाइड्रो कार्बन सहित अनेक क्षेत्रों में सहयोग को बढ़ाने के बारे में व्यापक चर्चा करेंगे।

जम्मू कश्मीर की स्थिति के बारे में उन्होंने कहा कि रूस संविधान के अनुच्छेद 370 के ज्यादातर प्रावधानों को समाप्त करने के बारे में भारत के रुख का मजबूती से समर्थन करता है। उन्होंने यह भी कहा कि भारत और पाकिस्तान को बातचीत के जरिए शिमला समझौते और लाहौर घोषणा पत्र के आधार पर अपने लंबित मुद्दों का समाधान करना चाहिए।
विज्ञापन


रूसी राजदूत ने संवाददाताओं से कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और रूसी राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन के बीच शिखर बैठक के दौरान दोनों देश के मध्य आपसी सहयोग के नए आयाम पर चर्चा होगी।
विज्ञापन


एक अन्य रूसी अधिकारी ने बताया कि दोनों पक्ष भारत में छह और असैन्य परमाणु संयंत्र स्थापित करने को अंतिम रूप देने पर काम कर रहे हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ब्लादिवोस्तोक में पूर्वी आर्थिक मंच की बैठक में भी हिस्सा लेंगे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें