Assam: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने दो दिवसीय असम दौरे के तहत शुक्रवार की शाम तेजपुर पहुंचे। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने हवाई अड्डे पर उनका स्वागत किया। इसके बाद वह काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान पहुंचे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने दो दिवसीय असम दौरे के तहत शुक्रवार की शाम तेजपुर पहुंचे। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने हवाई अड्डे पर उनका स्वागत किया। इसके बाद प्रधानमंत्री काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान पहुंचे जहां स्थानीय लोगों ने उनका स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री आज काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान में असम पुलिस के गेस्ट हाउस में ठहरेंगे और अगले दिन सफारी का आनंद लेंगे।
विज्ञापन
18 करोड़ की परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन और शिलान्यास
मुख्यमंत्री सरमा ने इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यात्रा की जानकारी दी थी कि शनिवार को प्रधानमंत्री मोदी जोरहाट के होलोंगा पथार के लाहदैगड़ में वीर लाचित बरफूकन की 125 फुट की विशाल प्रतिमा का अनावरण करेंगे। इस दौरान प्रधानमंत्री असम में 18 हजार करोड़ रुपये की कई परियोजनाओं का उद्घाटन, लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे।
दो कार्यक्रमों के लिए अरुणाचल प्रदेश भी जाएंगे प्रधानमंत्री मोदी
सरमा के मुताबिक, 'प्रधानमंत्री तेजपुर हवाई अड्डे से सीधे यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान तथा बाघ अभयारण्य जाएंगे। प्रधानमंत्री मोदी राष्ट्रीय उद्यान की कोहोरा रेंज में असम पुलिस गेस्ट हाउस में रात्रि विश्राम करेंगे। अगले दिन शनिवार सुबह वे पार्क में सफारी पर जाएंगे। बाद मे वे दो कार्यक्रमों में हिस्सा लेने के लिए अरुणाचल प्रदेश जाएंगे।'
विज्ञापन
अहोम योद्धा लाचित बोरफुकन की प्रतिमा का करेंगे अनावरण
अरुणाचल प्रदेश के बाद प्रधानमंत्री दोपहर में जोरहाट लौट आएंगे और होलोंगा पाथर में प्रसिद्ध अहोम योद्धा लाचित बोरफुकन की 84 फुट ऊंची प्रतिमा का अनावरण करेंगे। इसे 'स्टैच्यू ऑफ वेलोर' नाम दिया गया है। मोदी जोरहाट के मेलेंग मेटेली पोथार में एक जनसभा को संबोधित करेंगे और 18 हजार करोड़ रुपये की कई परियोजनाओं का वर्चुअल माध्यम से उद्घाटन, लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे।
गुवाहाटी रिफाइनरी के विस्तार की आधारशिला रखेंगे
सरमा ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 768 करोड़ रुपये की लागत से डिगबोई रिफाइनरी के 0.65 मिलियन मीट्रिक टन से 1 मीलियन मीट्रिक टन तक विस्तार का गुवाहाटी में आईओसीएल के बेथकुची टर्मिनल का वर्चुअल माध्यम से उद्घाटन करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी 510 करोड़ रुपये की लागत से गुवाहाटी रिफाइनरी के 1 मिलियन मीट्रिक टन से 1.2 मिलियन मीट्रिक टन तक विस्तार की आधारशिला रखेंगे। प्रधानमंत्री मोदी बरौनी से गुवाहाटी तक 3.992 करोड़ रुपये की लगत वाली पाइपलाइन परियजोना का उद्घाटन करेंगे।