फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM मोदी बोले- पहले की सरकार नल लगाने को उपलब्धि बताती थी,अब ऐसा नहीं

Sat, 07 Oct 2017 04:48 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिन के गुजरात दौरे पर हैं, एक महीने के अंदर पीएम का यह तीसरा गुजरात दौरा है। पीएम मोदी ने राजकोट पहुंचकर ग्रीन फील्ड एयरपोर्ट का शिलान्यास किया। इसके बाद वह लोगों को संबोधित किया।
विज्ञापन


कहा कि हमारी सरकार ने हवाई यात्रा को सस्ता किया और लोगों तक उसकी पहुंच आसान की। स्वतंत्रता के बाद भी कोई विमानन नीति नहीं थी और उनकी सरकार ने आकर यह जिम्मेदारी उठाई और छोटी जगहों को वायुमार्ग से जोड़ा। एक वक्त पहले नल लगाने को सरकार की उपलब्धि बताया जाता था और अब ऐसी सरकार है जो नर्मदा का पानी गांवों तक पहुंचा रही है।

इससे पहले मोदी ने दौरे की शुरुआत द्वारकाधीश मंदिर में दर्शन से की। उसके बाद मोदी ने ओख से बेत द्वारका तक बनने वाले पुल का शिलान्यास किया। वहां पीएम ने कहा कि आम लोग चाहते हैं कि विकास के फल उन तक भी पहुंचे और कोई भी नहीं चाहता कि उनके बच्चे गरीबी में रहें। हम अपने लोगों की मदद करना चाहते हैं।  
विज्ञापन
Gujarat: Prime Minister Narendra Modi laid foundation stone of green field airport at Rajkot pic.twitter.com/VeBo4ETojo — ANI (@ANI) October 7, 2017
पुल का जिक्र कर मोदी बोले कि यह ईंट-पत्थर से बना सिर्फ ब्रिज नहीं है बल्कि हजारों साल पुराने नाते को जोड़ने की कड़ी है। मोदी ने कहा कि वह पहले से ऐसा करना चाहते थे लेकिन पहले की केंद्र सरकार उनका साथ नहीं देती थी। पीएम ने आगे कहा जो पर्यटक गिर के शेर देखने आते हैं वह द्वारकाधीश दर्शन के लिए भी आते हैं। उनके लिए यह पुल बहुत जरूरी था। मोदी ने आगे बताया कि द्वारका में मरीन पुलिस ट्रेनिंग सेंटर भी खुलेगा।

मोदी ने जीएसटी का भी जिक्र किया जिसकी दरों में केंद्र सरकार ने एक दिन पहले ही बदलाव किए थे। मोदी ने कहा कि इन बदलावों से ऐसे लग रहा है कि देश में अभी से दिवाली जैसा माहौल बन गया है। पीएम ने गुजरात के सीएम रहे माधवसिंह सोलंकी का जिक्र कर कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा मुझे ध्यान है कि तब पानी की टंकी के उद्घाटन के लिए पहले पेज पर ऐड दिया गया था। मोदी ने कहा कि विकास का सपना पूरे देश के सवा सौ करोड़ भारतीयों का है जिसमें वह सिर्फ रंग भर रहे हैं।

बता दें कि ओख से बेत द्वारका तक बनने वाले 3.92 किलोमीटर के ब्रिज की लागत 962 करोड़ रुपए होगी। पीएम मोदी के साथ केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी भी द्वारका पहुंचे थे।पीएमओ द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि मोदी सुंदरनगर में एक ऑटोमैटिक मिल्क प्रोसेसिंग यूनिट, पैकेजिंग प्लांट और पीने के पानी की पाइपलाइन भी लोगों को सौंपेंगे।
पढ़ें: गुजरात चुनावः अल्पेश और नरेश पटेल बने गुजरात के किंग मेकर


शनिवार को ही मोदी गांधीनगर जाएंगे और वहां पर आईआईटी गांधीनगर का उद्घाटन करेंगे। वहीं से प्रधानमंत्री ग्रामीण डिजिटल साक्षरता अभियान की शुरुआत भी करेंगे।

  Gujarat: PM welcomed at the foundation stone laying ceremony of a bridge between Okha and Bet Dwarka; Union Min Nitin Gadkari also present. pic.twitter.com/cszsIB6AKQ — ANI (@ANI) October 7, 2017  Gujarat: PM Narendra Modi at Dwarkadhish Temple in Dwarka; will lay foundation stone of bridge between Okha & Bet Dwarka, later. pic.twitter.com/AezIRP7lFf — ANI (@ANI) October 7, 2017
विज्ञापन

पीएम बनने के बाद पहली बार जाएंगे अपने जन्म स्थान

पीएम मोदी
मोदी रविवार को सबसे पहले अपने जन्म स्थान वडनगर जाएंगे, पीएम बनने के बाद मोदी पहली बार वहां जाएंगे। वहां मोदी स्वास्‍थ्य कर्मचारियों को ई-टैबलेट भी सौंपेंगे। फिर शाम को पीएम भरूच में नर्मदा नदी के ऊपर बनने वाले बैराज की आधार‌िशिला रखेंगे।

मोदी उधना (सूरत,गुजरात) से जयनगर (बिहार) के बीच चलने वाली अंत्योदय एक्सप्रेस को भी हरी झंडी दिखाएंगे। मोदी दिल्ली लौटने से पहले भी एक जनसभा को संबोधित करेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें