फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल से बाहर आईं वीके शशिकला बीमार पति से अस्पताल में मिलीं

Sat, 07 Oct 2017 04:18 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला
विज्ञापन
- फोटो : ANI
विज्ञापन
पैरोल पर बाहर आईं  अन्नाद्रमुक की लीडर वीके शशिकला ने पति एमके नटराजन से चेन्नई स्थित ग्लेनीगल्स ग्लोबल हेल्थ सिटी में मुलाकात की। बता दें कि शशिकला आय से अधिक संपत्ति के मामले में चार साल जेल की सजा काट रही हैं।
विज्ञापन

  Chennai: Sasikala leaves from Gleneagles Global Health City after meeting her ailing husband pic.twitter.com/OEYvAzps0D — ANI (@ANI) October 7, 2017


शशिकला को सशर्त पेरोल दी गई है और निर्देश दिए की वे हॉस्पिटल के अलावा कहीं नहीं जा सकती। बता दें कि शशिकला ने 15 दिनों की पेरोल की मांग की थी लेकिन सिर्फ पांच दिन की ही मंजूर की गई। इन पांच दिनों में शशिकला किसी भी राजनीतिक या पब्लिक मीटिंग में भाग नहीं ले सकेंगी और न ही किसी और से मिल सकेंगी।
विज्ञापन


बता दें कि शशिकला के पति एमके नटराजन ग्लेनीगल्स ग्लोबल हेल्थ सिटी में दाखिल है और लंबे समय से बीमार चल रहे हैं।

पढ़ें: वीके शशिकला के पति के कई अंग खराब, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

शशिकला के वकील के मुताबिक जेल अधिकारियों को चेन्नई पुलिस कमिश्नर ने पैरोल से जुड़ी मेल भेजी जिसके बाद उन्हें पैरोल दी गई है। न्यूज एजेंसी एएनआई से की बातचीत में वकील ने कहा कि जेल अधिकारी अपने आधा अफसरों से पैरोल दिए जाने पर विचार किया। उनके मुताबिक जेल प्रशासन की शर्तों को मानने के बाद वे जेल से बाहर आ सकी हैं। वहीं अन्नाद्रमुक के नेता टीटीवी दिनाकरन और कुछ नेता जेल परिसर के पास पहुंच गए।
विज्ञापन

पार्टी चिन्ह की लड़ाई सुप्रीम कोर्ट पहुंची

बता दें कि एआईएडीएमके में पार्टी चिन्ह को लेकर घमासान मचा हुआ है और ये मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गया है। दरअसल, पार्टी दो ग्रुप में बंट गई है, जिसमें एक ग्रुप दिनाकरन का है और दूसरा सीएम पनालीसामी का है।

पनालीसामी की ओर से दोनों नेताओं के खिलाफ कई कदम उठाए गए हैं, लेकिन शशिकला और दिनाकरन चिन्ह पर अपनी दावेदारी साबित करने की हर कोशिश कर रहे  हैं। हालांकि, दिनाकरन और शशिकला धांधली के आरोप में कानूनी कार्रवाई का सामना कर रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें