फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Modi On Tejas: प्रधानमंत्री मोदी ने तेजस लड़ाकू विमान में भरी उड़ान; बोले- हम दुनिया में किसी से कम नहीं

Sat, 25 Nov 2023 12:12 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

उड़ान के बाद पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। उन्होंने लिखा, 'तेजस पर सफलतापूर्वक उड़ान पूरी की। यह अनुभव अविश्वसनीय था। इस अनुभव ने हमारे देश की स्वदेशी क्षमताओं में मेरे विश्वास को काफी हद तक बढ़ा दिया है। इसने हमारी राष्ट्रीय क्षमता के बारे में मुझमें नए सिरे से गर्व और आशावाद की भावना जागृत की है।'
विज्ञापन
PM Modi - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को स्वदेशी लड़ाकू विमान 'तेजस' में उड़ान भरी। उन्होंने इसे अद्भुत अनुभव बताया। बंगलूरू में उड़ान भरने के बाद उन्होंने कहा कि तेजस आत्मनिर्भर भारत की क्षमताओं का अटूट विश्वास है। इससे पहले पीएम मोदी ने हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) में विनिर्माण सुविधाओं की समीक्षा भी की। पीएम मोदी ने जोर दिया कि कैसे सरकार ने भारत में तेजस के निर्माण व निर्यात को बढ़ावा दिया है।

विज्ञापन


वायुसेना के पायलट की वर्दी में 'तेजस' के साथ तस्वीरें साझा करते हुए पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर लिखा कि तेजस की उड़ान सफलतापूर्वक पूरी की। यह अनुभव अविश्वसनीय रूप से समृद्ध था, जिसने हमारे देश की स्वदेशी क्षमताओं में मेरे विश्वास को काफी बढ़ा दिया। आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत हमारी राष्ट्रीय क्षमता को लेकर मुझमें नए सिरे से गर्व और आशावाद को भावना पैदा हुई। 
उन्होंने लिखा कि तेजस में उड़ान भरते हुए बेहद गर्व के साथ कह सकता हूं। अपनी मेहनत व समर्पण से आत्मनिर्भरता के क्षेत्र में हम दुनिया में किसी से कम नहीं है। भारतीय वायुसेना, डीआरडीओ और एचएएल के साथ सभी भारतीयों को हार्दिक बधाई।

विज्ञापन

PM Modi - फोटो : ANI
अमेरिका के साथ समझौता
अमेरिका की रक्षा क्षेत्र में दिग्गज कंपनी जीई एयरोस्पेस ने पीएम की हलिया अमेरिका यात्रा के दौरान एमके-2-तेजस के लिए साझा रूप से इंजन बनाने के लिए एचएएल से समझौता भी किया है।

PM Modi - फोटो : ANI
36,468 करोड़ की डील हुई 87 तेजस के लिए
रक्षा क्षेत्र में देश को आत्मनिर्भर बनाने में मोदी सरकार ने कई अहम कदम उठाए हैं। इसके तहत एचएएल को 36,468 करोड़ रुपये में 87 एलसीए, एमके-1ए तेजस लड़ाकू विमानों का ऑर्डर मिला है। इनकी आपूर्ति अगले साल फरवरी में शुरू होने की उम्मीद है। इससे पहले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा था कि 2022-23 में भारत का रक्षा निर्यात 15,920 करोड़ रुपये के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया है। राजनाथ ने इसे उल्लेखनीय उपलब्धि बताया था।

PM Modi - फोटो : Social Media
सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
पीएम की उड़ान पर कांग्रेस के महासचिव जयराम रमेश ने कटाक्ष करते हुए कहा कि चुनावी तस्वीरें खिंचवाने के मास्टर को इस हल्के लड़ाकू विमान के लिए पहले की सरकारों के प्रयासों को भी स्वीकार करना चाहिए था। इस पर सोशल मीडिया पर जमकर बहस चली। कई यूजर्स ने लिखा कि कांग्रेस की हालत दयनीय है। कोई कहता है कि राजीव गांधी पायलट थे, कोई तेजस का श्रेय ले रहा है, कोई पूछ रहा है कि पीएम किसे हाथ हिला रहे हैं। वे इस तथ्य को पचा नहीं पा रहे हैं कि मोदी फाइटर जेट पर उड़ान भरने वाले पहले पीएम बन गए हैं।
 

राजनाथ सिंह ने 2019 में भरी थी उड़ान
प्रधानमंत्री मोदी से पहले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 2019 में बेंगलुरु स्थित एचएएल हवाईअड्डे से तेजस लड़ाकू विमान में उड़ान भरी थी। वे स्वदेशी हल्के लड़ाकू विमान (एलसीए) में उड़ान भरने वाले पहले रक्षा मंत्री बने थे।
विज्ञापन

पीएम मोदी ने किया एचएएल का दौरा - फोटो : एएनआई
एचएएल ने बयान जारी कर कही यह बात
इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी बंगलुरू में हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड पहुंचे। इससे पहले वे एक स्वदेशी डिजाइन और विकसित विमान तेजस में उड़ान भरने वाले वह देश के पहले प्रधानमंत्री बने। एचएएल के बयान के मुताबिक, पीएम मोदी ने एलसीए तेजस की प्रोडक्शन लाइन का दौरा किया और विमान की विभिन्न विशेषताओं पर इंजीनियरों के साथ बातचीत की। उन्हें बताया गया कि विमान वर्तमान में एक जीई 404 इंजन द्वारा संचालित है, जिसे एलसीए एमके II के लिए जीई 414 इंजन में अपग्रेड किया जाएगा। इसे जीई इंजन के साथ 80% प्रौद्योगिकी हस्तांतरण (टेक्नोलॉजी ट्रांसफर) व्यवस्था के साथ भारत में निर्मित किया जाएगा। इसके लिए जीई इंजन के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए हैं। एचएएल ने कहा, लाइट कॉम्बैट हेलीकॉप्टर (एलसीएच) प्रचंड, एडवांस्ड लाइट हेलीकॉप्टर-डब्ल्यूएसआई रुद्र और लाइट यूटिलिटी हेलीकॉप्टर जैसे विभिन्न स्वदेशी हेलीकॉप्टरों को भी पीएम मोदी को दिखाया गया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें