फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम मोदी की सुरक्षा में चूक: SPG एक्ट के तहत कार्रवाई करने की तैयारी में केंद्र, प्रोटोकॉल का पालन कराने में धारा 14 का हुआ उल्लंघन 

Fri, 07 Jan 2022 08:46 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

एसपीजी एक्ट की धारा 14 के तहत पीएम के कार्यक्रम के दौरान एसपीजी के द्वारा निर्धारित प्रोटोकॉल का पालन करवाने के लिए राज्य सरकार बाध्य है। 
विज्ञापन
पीएम मोदी की सुरक्षा में भारी चूक - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में चूक मामले में केंद्र सरकार पंजाब पुलिस पर एसपीजी एक्ट के तहत कार्रवाई करने की तैयारी में है। सूत्रों के मुताबिक, एसपीजी अधिनियम के प्रावधानों के तहत केंद्र सरकार जिम्मेदार अधिकारियों को दिल्ली तलब कर सकती है और उन पर आवश्यक कार्रवाई भी की जा सकती है। 

विज्ञापन


इंडियन एक्सप्रेस में छपी रिपोर्ट के मुताबिक, एक सरकारी सूत्र के हवाले से लिखा गया है कि पंजाब में बुधवार को जो कुछ भी हुआ वह एसपीजी एक्ट का उल्लंघन है। क्योंकि राज्य सरकार, एसपीजी के तहत निर्धारित प्रोटोकॉल का पालन करवाने में विफल रही। एसपीजी एक्ट की धारा 14 के तहत राज्य सरकार पीएम के कार्यक्रम के दौरान एसपीजी को सभी सहायता प्रदान करने के लिए बाध्य है। 

जेपी नड्डा की सुरक्षा में भी हुई थी चूक 
भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा की बंगाल रैली के दौरान दिसंबर, 2020 में भी सुरक्षा में चूक हुई थी। तब कथित रूप से तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने उनके काफिले पर हमला कर दिया था। इसके बाद केंद्र ने तीन आईपीएस अधिकारियों को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर दिल्ली तलब किया था। ये तीनों अधिकारी नड्डा के सुरक्षा प्रभारी थे। हालांकि, ममता बनर्जी सरकार द्वारा रिलीव न किए जाने के कारण तीनों अधिकारी बंगाल में ही बने रहे। इसके बाद गृह मंत्रालय ने तब राज्य के मुख्य सचिव व डीजीपी से पूरे मामले की रिपोर्ट तलब की थी और उन्हें बैठक के लिए दिल्ली बुलाया था। हालांकि, न तो राज्य की ओर से कोई रिपोर्ट दिल्ली भेजी गई और न ही अधिकारी दिल्ली की बैठक में शामिल हुए। राज्य ने इस मामले में कहा कि वह इसकी खुद जांच कर रहा है। 
विज्ञापन





पंजाब सरकार ने भी गठित की है कमेटी
पीएम मोदी की सुरक्षा में चूक मामले में पंजाब सरकार की ओर से भी उच्च स्तरीय कमेटी का गठन किया गया है। उधर, पीएम की सुरक्षा में बड़ी चूक बताते हुए गृह मंत्रालय ने भी पंजाब सरकार से रिपोर्ट मांगी है और जिम्मेदारी तय करने के निर्देश दिए हैं। इस मामले में सुप्रीम कोर्ट में भी याचिका दायर की गई है, जिस पर आज से सुनवाई होनी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें