फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैक्सीन : प्रधानमंत्री मोदी की मां हीरा बेन ने लगवाया कोरोना का टीका

Thu, 11 Mar 2021 02:13 PM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
पीएम मोदी ने अपनी मां से मुलाकात की - फोटो : ANI
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन मोदी को कोरोना वैक्सीन की पहली खुराक दे दी गई है। प्रधानमंत्री मोदी ने खुद इस बात की जानकारी दी। पीएम मोदी ने अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट करते हुए लिखा कि मुझे ये बताते हुए बेहद खुशी हो रही है कि मेरी मां को कोरोना की पहली डोज दे दी गई है। 

विज्ञापन


प्रधानमंत्री मोदी ने आगे लिखा कि मैं आप सभी से अपील करना चाहता हूं कि जो भी वैक्सीन लगवाने के योग्य हैं या उसके दायरे में आते हैं, वो सभी लोग कोरोना का टीका लें और दूसरों को प्रेरित भी करें।




बता दें कि नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन गुजरात के गांधीनगर में रहती हैं। हीराबेन की उम्र 100 साल से ज्यादा है और इस उम्र में भी वो बहुत सक्रिय रहती हैं। बता दें कि वैक्सीनेशन के दूसरे चरण की शुरुआत में प्रधानमंत्री मोदी को कोरोना की वैक्सीन की पहली खुराक दे दी गई थी। दिल्ली के एम्स में प्रधानमंत्री मोदी ने टीका लगवाया था। 
विज्ञापन


प्रधानमंत्री मोदी अपनी मां के बेहद करीब माने जाते हैं। प्रधानमंत्री मोदी जब भी गुजरात के दौरे पर होते हैं तो वो अपनी मां से मिलने जरूर जाते हैं। इसके अलावा जन्मदिन के अवसर पर भी प्रधानमंत्री मोदी अपनी मां से मिलने जाते रहते हैं। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें