फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रिटेन प्रधानमंत्री की दिवाली शुभकामना पर बोले पीएम मोदी, उम्मीद है समोसे-मिठाई का लुत्फ लिया होगा

Mon, 28 Oct 2019 09:43 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
नरेंद्र मोदी, बोरिस जॉनसन के साथ - फोटो : social media
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिवाली की शुभकामनाएं देने पर दुनिया के नेताओं को धन्यवाद कहा है। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन के शुभ दिवाली वाले ट्वीट और एक वीडियो संदेश का जवाब देते हुए पीएम मोदी कहा कि मैं पूरी तरह से सहमत हूं कि त्योहार हम सभी को एक साथ लाता है। 

विज्ञापन


पीएम मोदी ने कहा कि ब्रिटेन के भारतीय समुदाय के योगदान को उजागर करने के लिए भी मैं उनका आभारी हूं। उम्मीद है कि उन्होंने भी इस त्योहारी मौसम में समोसे का लुत्फ उठाया और मिठाई खाई। पीएम मोदी ने इजरायल के राष्ट्रपति रूवेन रिवलिन और प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को धन्यवाद कहा।

डोनाल्ड ट्रंप को शुभकामनाएं देते हुए पीएम मोदी ने कहा, हमेशा की तरह अमेरिकी राष्ट्रपति ने बड़े उत्साह के साथ दिवाली को चिह्नित किया। हमेशा चारों ओर चमक हो सकती है। अमेरिकी उपराष्ट्रपति माइक पेंस ने भी दिवाली की शुभकामनाएं दीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें