फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

200 Crore Covid Vaccine dose: पीएम मोदी ने हेल्थ वर्करों को लिखा पत्र, ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए दी बधाई

Wed, 20 Jul 2022 10:44 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दरअसल, 17 जुलाई को देश ने 200 करोड़ कोरोना वैक्सीन के डोज देने का कीर्तिमान स्थापित किया था। देश में 16 जनवरी 2021 से टीकाकरण अभियान शुरू किया।
विज्ञापन
पीएम मोदी - फोटो : Twitter@ Bjp4india
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना महामारी के खिलाफ वैक्सीनेशन अभियान के 200 करोड़ तक पहुंच जाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी हेल्थ वर्करों को बधाई दी है। पीएम मोदी ने देश के सभी हेल्थ वर्करों को व्यक्तिगत रूप से प्रशंसा पत्र भेजकर बधाई दी है। इस पत्र को CoWIN लॉगिन आईडी से डाउनलोड किया जा सकता है। 

विज्ञापन


दरअसल, 17 जुलाई को देश ने 200 करोड़ कोरोना वैक्सीन के डोज देने का कीर्तिमान स्थापित किया था। देश में 16 जनवरी 2021 से टीकाकरण अभियान शुरू किया। देश ने यह उपलब्धि मात्र 18 महीनों में हासिल की है। भारत इसके बाद दुनिया का दूसरा ऐसा देश बन गया है, जिसने अपनी आबादी को 200 कोरोना वैक्सीन के डोज लगाए हैं। चीन इस मामले में भारत से आगे है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


देश में कोरोना टीकाकरण कैसे आगे बढ़ा? 
ठीक 18 महीने पहले, 16 जनवरी 2021 को देश में कोरोना के खिलाफ जंग में सबसे बड़े हथियार का इस्तेमाल शुरू हुआ। देश में टीकाकरण की शुरुआत हुई। सबसे पहले फ्रंट लाइन वर्कर्स और गंभीर बीमारी से पीड़ित बुजुर्गों का टीकाकरण शुरू हुआ। पहले ही हफ्ते में 12,43,013 वैक्सीन डोज दी गई। इसके बाद हफ्ते दर हफ्ते कोरोना टीकाकरण की रफ्तार बढ़ती रही। 13 से 19 मार्च 2021 का हफ्ता पहला ऐसा हफ्ता था जिसमें एक करोड़ से ज्यादा लोगों का टीकाकरण हुआ। हालांकि, मई 2021 में जब कोरोना की दूसरी लहर आई उस वक्त टीकाकरण की रफ्तार घट गई थी। हर हफ्ते होने वाला टीकाकरण जो बढ़कर दो करोड़ तक पहुंच गया था। वो घटकर एक करोड़ से भी कम हो गया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें