फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीजेपी नेताओं ने कहा, मोदी ही मणिपुर में बीजेपी का चेहरा

Mon, 27 Feb 2017 03:31 PM IST
टीम टिजिटल, अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
पीएम नरेंद्र मोदी
विज्ञापन
मणिपुर विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री पद के किसी उम्मीदवार और अपने सहयोगी दलों के बिना ही मैदान में उतरी भाजपा ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही यहां पार्टी का चेहरा हैं। यहां शनिवार को हुई मोदी की रैली के बाद भाजपा नेताओं के हौसले बुलंद हैं। उनका कहना है कि मोदी ने पार्टी पर लगने वाले तमाम आरोपों का मुंहतोड़ जवाब दिया है।
विज्ञापन


पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के भवनानंद सिंह कहते हैं कि मणिपुर चुनावों में नरेंद्र मोदी और उनका सुशासन ही भाजपा का चेहरा हैं। एक सवाल पर उनका कहना है कि यह तो केंद्रीय नेतृत्व ही बता सकता है कि उसने यहां किसी को मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के तौर पर पेश क्यों नहीं किया। शायद कई नेताओं के इस दौड़ में होने की वजह से उसने ऐसा नहीं किया।

 सिंह कहते हैं कि असम में 15 साल के कांग्रेसी कुशासन के चलते ही बीते साल भाजपा सत्ता में आई थी। अब यहां भी हालात असम जैसे हैं और नतीजे भी वैसे ही होंगे। उनका दावा है कि अबकी बार भाजपा को यहां दो-तिहाई बहुमत मिलेगा। लेकिन पार्टी ने यहां नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी), नगा पीपुल्स फ्रंट (एनपीएफ) और लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) जैसे अपने सहयोगियों के बिना ही चुनाव लड़ने का फैसला क्यों किया? 
विज्ञापन


इस सवाल पर भाजपा अध्यक्ष कहते हैं कि हम केंद्र में एनडीए का हिस्सा हैं। लेकिन क्षेत्रीय दलों की अपनी उम्मीदें और एजेंडा होता है। यहां राजनीतिक समीकरण भी भिन्न हैं। भाजपा अकेले अपने बूते सरकार बनाने में कामयाब होगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें