फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेनों में घटिया खाने की शिकायत होगी दूर, यह है रेलवे का नया प्लान

Mon, 27 Feb 2017 01:07 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : getty
विज्ञापन
रेलवे के खाने में लगातार मिल रही शिकायतों के मद्देनजर रेल मंत्री सुरेश प्रभु एक नई पॉलिसी लाने जा रहे हैं। इस पॉलिसी के तहत ट्रेनों में अब भोजन बनाने और परोसने का काम अलग-अलग हो जाएगा। ट्रेनों में खाने की खराब क्वालिटी के बारे में बढ़ती शिकायतों को मद्देनजर नई नीति में दोनों काम जुदा कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन


खबरों की मानें तो रेलवे सोमवार को अपनी कैटरिंग सर्विस के लिए नई नीति पेश करेगा। इसमें फूड कुकिंग और डिस्ट्रीब्यूशन का काम अलग कर दिया जाएगा। नई नीति के मुताबिक भोजन अत्याधुनिक बेस किचन में बनेगा। भोजन का वितरण हॉस्पिटैलिटी इंडस्ट्री की सर्विस प्रोवाइडर कंपनियां करेंगी।

रेलवे की नई कैटरिंग नीति बाजार की प्रतिष्ठित फूड चेन कंपनियों को भी आकर्षित करेगी। नई नीति में मौजूदा और नई ट्रेनों में भोजन तैयार करने की जिम्मेदारी आईआरसीटीसी को दोबारा दी जाएगी। आपको बता दें कि ममता बनर्जी के रेल मंत्री रहते आईआरसीटीसी को इस जिम्मेदारी से मुक्त कर दिया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें