प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पीएम बनने के बाद भले ही कितने विवादों का हिस्सा बने हों लेकिन उनकी लोकप्रियता में कोई कमी नहीं आई है। पीएम मोदी हर बड़ी घटना पर अपनी मौजूदगी सोशल मीडिया पर दर्ज कराते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इंटरनेट स्टार बताते हुए टाइम पत्रिका ने बताया कि पीएम इंटरनेट पर सबसे ज्यादा प्रभावशाली हैं।
गौरतलब है कि पीएम मोदी 'कूटनीति' के लिए सोशल मीडिया का उपयोग करते हैं। टाइम ने बीते साल पीएम मोदी के पाकिस्तान दौरे के बारे में ट्विटर पर अपरापंगत घोषणा का हवाला देते हुए इस साल लगातार दूसरे साल अनरैंक्ड लिस्ट में शामिल किया है।
इस सूची में अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्र्ंप, टीवी स्टार किम कारदाशियां, उनके पति कान्ये वेस्ट, लेखिरा जे के रॉलिंग, पूर्व ओलंपिक एथलीट केटलिन जेनर और फुटबॉल खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो शामिल है। इंटरनेट पर प्रभावशाली व्यक्तियों की सूची के लिए टाइम पत्रिका ने दावेदारों को शामिल करने के लिए सोशल मीडिया और संपूर्ण समाचार जगत की मौजूदगी का ध्यान रखा है।