प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिका पहुंच चुके हैं। यहां उनकी मुलाकात अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से होनी है। पीएम मोदी ने इससे पहले अमेरिका पहुंचने के ठीक बाद ट्रंप सरकार में राष्ट्रीय खुफिया विभाग (डायरेक्टोरेट ऑफ नेशनल इंटेलिजेंस) की निदेशक तुलसी गबार्ड से मुलाकात कर चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने भारतीय समुदाय के लोगों का भी अभिवादन किया।
इस बीच प्रधानमंत्री मोदी के आसपास लगातार सुरक्षा का एक घेरा देखा गया। इनमें भारत की खुफिया एजेंसी के कर्मियों के साथ-साथ विदेशी सुरक्षाकर्मी भी नजर आए। ऐसे में यह जानना अहम है कि आखिर विदेश दौरे पर पीएम मोदी की सुरक्षा कैसे होती है? उन्हें सुरक्षा कौन देता है? इसके मानक कैसे तय होते हैं? इसके अलावा रॉ, आईबी और अन्य एजेंसियों की सुरक्षा में क्या भूमिका होती है? इसके लिए क्या-क्या इंतजाम किए जाते हैं? साथ ही अमेरिकी एजेंसियां क्या भूमिका निभाती हैं? आइये जानते हैं...