भारत की इस गाय ने तोड़ा विश्व रिकॉर्ड, 40 करोड़ रुपये में बिकी
- फोटो : X/gracelandfarmer
Ajab-Gajab: भारतीय संस्कृति में गाय को पवित्र माना जाता है। भारत में गाय का माता का दर्जा दिया गया है। गाय के दूध को अमृत बताया गया है। इसके साथ ही गाय के गोबर और मूत्र को भी पवित्र माना गया है। ब्राजील के मिनास गेरैस में इन दिनों जानवरों का मेला लगा है। यहां पर भारतीय नस्ल की एक गाय ने सभी रिकॉर्ड को तोड़ दिए हैं, जिसका नाम वियाटिना-19 है।
गाय को 40 करोड़ रुपये की कीमत पर खरीदा गया है। अभी तक किसी भी गाय की सबसे ऊंची कीमत है। इसके बाद इस गाय का नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया गया है। वियाटिना-19 नेल्लोर नस्ल की गाय है। भारत के आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में इस नस्ल की गाय मिलती है। वियाटिना सफेद रंग की होती है, जो देखने नें बेहद खूबसूरत होती है।
40 करोड़ में बिकने वाली यह गाय की 4 साल 5 महीने की है। इसने हाल ही में 'मिस साउथ अमेरिका' का टाइटल भी जीता था। इसके बाद से ही यह गाय चर्चा में बनी हुई है। दुनिया के कई देशों में इसके बछड़े भेजे गए, जिससे उन जगहों पर अच्छी नस्ल की गायें तैयार की जा सकें। इस गाय का वजन करीब 1100 किलो है, जो इस नस्ल की अन्य गायों का दोगुना है।
Sunita Williams: धरती पर जल्द लौटेंगी अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स, नासा ने बताया कब होगी वापसी
Dance Video: शादी में 'सेंट गमकउआ' गाने पर बच्चे ने किया धमाकेदार डांस, वीडियो देखकर आपका बन जाएगा दिन
नेल्लोर नस्ल की गायें बेहद कठिन और गर्म परिस्थितियों में भी जिंदा रह सकती हैं। किसी भी परिस्थिति में इनकी दूध देने की क्षमता प्रभावित नहीं होती है। दूसरी गायों का आमतौर पर ज्यादा गर्म मौसम में दूध कम हो जाता है। इस नस्ल की गायों की इम्युनिटी भी काफी बेहतर होती है, जिससे बीमारियों से आसानी से लड़ पाती है। इसकी वजह से यह दुनियाभर में लोकप्रियता बढ़ रही है। इस गाय चारे की कमी होने पर जीवित रह सकती हैं।