फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमारे जवानों के सीने में जो आग थी, वही पीएम के दिल में भी थी, नतीजा था सर्जिकल स्ट्राइक: मोदी

Wed, 30 Jan 2019 08:01 PM IST
Avdhesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सूरत
विज्ञापन
PM Modi
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सूरत में लोगों को संबोधित करते हुए विरोधी दलों को भ्रष्टाचार सहित कई मुद्दों पर घेरा। पीएम ने मुंबई हमले और सर्जिकल स्ट्राइक का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा, आतंकवादियों ने मुंबई पर हमला किया। उसके बाद क्या हुआ? हमारी सरकार में उरी हुआ, उसके बाद क्या हुआ? यही बदलाव है। हमारे जवानों के सीने में जो आग थी, वही आग पीएम के दिल में भी थी। इसका नतीजा था सर्जिकल स्ट्राइक। 

विज्ञापन


पीएम मोदी ने कहा कि नौजवान देश का भविष्य है और आज उत्साह और उमंग से भरे हुए इन नौजवानों के बीच में मुझे भी एक नया जोश मिल रहा है। दुनिया में आज हिंदुस्तान का डंका बज रहा है। इसका एकमात्र कारण आपका वोट है, जो मुझे दिन रात जागकर कुछ करने की प्रेरणा देता है। हमारा सबसे बड़ा यही योगदान है कि हमने निराशा के गर्त में डूबे हिंदुस्तान को आशा व विश्वास से भर दिया है। यही ताकत देश को आगे ले जाएगी। 

पीएम मोदी ने कहा कि न मेरा रोने में विश्वास है न रुलाने में विश्वास है, मुझे देश को आगे चलाने में विश्वास है और देश चल पड़ा है। हर कोई नए सपने लेकर निकल पड़ा है। ये बात सही है कि हमारे आने से पहले 2004 से 2014 तक सबके मन में यह बात घर कर गयी थी कि अब कुछ भी नहीं बदल सकता है। लेकिन हमने आते ही सबसे पहले उस मानसिकता को बदलने का काम किया है।
विज्ञापन


26/11 याद है ना... और हमारी सरकार में उरी हुआ था फिर आपको पता है क्या हुआ, सर्जिकल स्ट्राइक ये फर्क है। ये बदलाव है। जवान के खून की एक-एक बूंद पवित्र होती है। जो आग उस जवान के दिल में थी, वही आग इस प्रधानमंत्री के दिल में भी थी और उसी का परिणाम है सर्जिकल स्ट्राइक।

इस देश में बलात्कार पहले भी होते थे और आज भी ऐसी दुखद घटनाएं सुनने को मिलती हैं, लेकिन आज अपराधियों को 3, 7, 11, 30 दिन में फांसी होती है। उन बेटियों को न्याय दिलाने के लिए लगातार प्रयास हो रहे हैं। वो भी एक वक्त था जब देश के अलग अलग इलाकों में बम धमाके होते रहते थे, लेकिन आज सब कुछ जम्मू और कश्मीर तक सिमट गया है। वो भी एक वक्त था जब देश के अलग अलग इलाकों में बम धमाके होते रहते थे, लेकिन आज सबकुछ जम्मू कश्मीर तक सिमट गया है। 

मैं भ्रष्टाचार के खिलाफ इतनी बड़ी लड़ाई इसीलिए छेड़ पाया हूं, क्योंकि मैं एक सामान्य परिवार से आया हूं। मैं भी अगर बड़े घराने से आया होता तो मुझे भी डर रहता कि कल मेरी भी किताब खुल जाएगी तो क्या होगा लेकिन मेरी जिंदगी तो खुली किताब की तरह रही है। 

पीएम मोदी ने कहा कि देश के लोग हमसे बड़े हैं, सवा सौ करोड़ देशवासी देश बदल सकते हैं, हम तो उनके निमित्त हैं। जब हमारी सरकार बनी तब देश की अर्थव्यवस्था विश्व में 10वें नंबर पर थी, साढ़े चार साल में अर्थव्यवस्था छठे नंबर में पर गई है। दुनिया के समृद्ध देशों को हमने पीछे छोड़ दिया। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा : पूर्ववर्ती शासक जमानत पर बाहर हैं, उनके दरबारी अदालतों के चक्कर लगा रहे हैं, पूरा भरोसा है कि उन्हें अंदर (जेल) जाना पड़ेगा । 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें