फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Modi: पीएम मोदी ने दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति से फोन पर की बात, द्विपक्षीय सहयोग की हुई समीक्षा

Sat, 10 Jun 2023 11:01 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) की तरफ से कहा गया है कि दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों विचारों का आदान प्रदान किया। साथ ही दोनों ने ऐतिहासिक और दोनों देशों के लोगों के बीच मजबूत संबंधों पर आधारित द्विपक्षीय सहयोग में प्रगति की भी समीक्षा की।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति माटेमेला सिरिल रामाफोसा - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति माटेमाला सिरिल रामाफोसा से टेलीफोन पर बात की। शनिवार को हुई इस टेलीफोन वार्ता में दोनों नेताओं ने ब्रिक्स में द्विपक्षीय सहयोग समेत अन्य मुद्दों पर चर्चा की।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) की तरफ से कहा गया है कि दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों विचारों का आदान प्रदान किया। साथ ही दोनों ने ऐतिहासिक और दोनों देशों के लोगों के बीच मजबूत संबंधों पर आधारित द्विपक्षीय सहयोग में प्रगति की भी समीक्षा की। बातचीत के दौरान प्रधानमंत्री ने भारत को इस साल के शुरू में 12 चीता देने के लिए दक्षिण अफ्रीकी राष्ट्रपति का आभार जताया। उन्होंने इस वर्ष दक्षिण अफ्रीका की अध्यक्षता में ब्रिक्स में सहयोग सहित आपसी हित के कई क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी विचारों का आदान-प्रदान किया। 

पीएमओ ने यह भी बताया कि पीएम मोदी से वार्ता के दौरान राष्ट्रपति रामाफोसा ने अफ्रीकी नेताओं की शांति पहल के बारे में भी जानकारी दी। राष्ट्रपति रामाफोसा ने भारत की चल रही G20 अध्यक्षता के हिस्से के रूप में भारत की पहल के लिए अपना पूर्ण समर्थन व्यक्त किया और कहा कि वह अपनी भारत यात्रा के लिए उत्सुक हैं। दोनों नेता संपर्क में रहने पर सहमत हुए।
विज्ञापन


इस दौरान पीएम मोदी ने यूक्रेन में टिकाऊ शांति और स्थिरता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जुड़ी सभी पहलों का समर्थन दोहराया। पीएम ने शांति स्थापित करने के तरीके के रूप में बातचीत और कूटनीति के लिए भारत की निरंतर कॉल को दोहराया।

ब्रिक्स देशों के विदेश मंत्रियों की इस महीने की एक और दो तारीख को केपटाउन में बैठक हुई थी। ब्रिक्स के सदस्य देशों में ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका शामिल हैं। इस समूह का मौजूदा अध्यक्ष दक्षिण अफ्रीका है जिसने ब्रिक्स के विदेश मंत्रियों के सम्मेलन का राजधानी केपटाउन में आयोजन किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें