फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री मोदी ने बदले अंडमान निकोबार के तीन द्वीपों के नाम, 'नेताजी को दी श्रद्धांजलि'

Sun, 30 Dec 2018 07:16 PM IST
संदीप भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पोर्ट ब्लेयर
विज्ञापन
1 of 8
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अंडमान-निकोबार द्वीप समूह के तीन द्वीपों को नया नाम दिया। अपने कार्यकाल में पहली बार यहां पहुंचे मोदी ने नेताजी सुभाषचंद्र बोस के यहां तिरंगा फहराने की 75वीं सालगिरह पर रोस आइलैंड का नामकरण उनके नाम पर करने की घोषणा की। अब इसे नेताजी सुभाषचंद्र बोस द्वीप के नाम से जाना जाएगा। इसके अलावा नील आइलैंड को शहीद द्वीप और हेवलॉक आइलैंड को स्वराज द्वीप के नाम से पहचाना जाएगा। बता दें कि द्वितीय विश्व युद्ध में अंडमान-निकोबार पर जापानी सेना के कब्जे के बाद 30 दिसंबर, 1943 को यहां पहुंचे नेताजी ने ही अंडमान-निकोबार का नाम बदलकर शहीद और स्वराज द्वीप करने की सलाह दी थी।




विज्ञापन

2 of 8
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
आजाद हिंद फौज की टोपी पहनकर नेताजी स्टेडियम में आयोजित जनसभा में पहुंचे प्रधानमंत्री ने कहा, जब भी स्वतंत्रता सेनानियों की बात होती है, तो नेताजी का नाम बहुत गर्व से लिया जाता है। नेताजी सुभाषचंद्र बोस ने अंडमान की धरती पर ही पहले प्रधानमंत्री के रूप में भारत की स्वतंत्रता का संकल्प लिया था। उन्होंने कहा, इससे देश को प्रेरणा मिली थी और इसी कारण अंडमान के द्वीप का नामकरण उनके नाम पर करने का निर्णय लिया गया है। साथ ही कहा कि सरकार अंडमान-निकोबार के लोगोें को बेहतर सुविधाएं मुहैया कराने के लिए काम कर रही है। 
विज्ञापन

3 of 8
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
जब पीएम के आग्रह पर मोबाइलों से जगमगाया स्टेडियम

अपना संबोधन शुरू करने से पहले प्रधानमंत्री ने उपस्थित जनता से अपने मोबाइल की फ्लैश लाइट जलाकर नेताजी और आजाद हिंद फौज के शहीदों को श्रद्धांजलि देने का आग्रह किया। इस पर हजारों मोबाइलों की लाइट से स्टेडियम तत्काल ही जगमगा गया। इससे पहले प्रधानमंत्री मरीना पार्क पहुंचे और यहां 150 फुट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज को फहराया। साथ ही नेता जी की प्रतिमा पर पुष्प चढ़ाकर उन्हें श्रद्धांजलि भी दी।

4 of 8
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
जारी किया 75 रुपये का सिक्का, सेल्युलर जेल भी पहुंचे

प्रधानमंत्री ने इस विशेष दिन पर नेताजी के यहां तिरंगा फहराने की स्मृति में स्मारक डाक टिकट और 75 रुपये का सिक्का भी जारी किया। प्रधानमंत्री ने सेल्युलर जेल का भी दौरान किया और उन शहीदों व स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि दी, जिन्हें अंग्रेज शासित भारत में यहां राजनीतिक बंदी के तौर पर सजा-ए-काला पानी देकर निवार्सित किया जाता था या फांसी पर लटका दिया जाता था। वर्ष 1896 में शुरू होकर 1906 में पूरी हुई इस जेल में बहुत सारे नामी स्वतंत्रता सेनानियों को बंद रखकर यंत्रणाएं दी गई थीं।
विज्ञापन

5 of 8
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
वीर सावरकर की बैरक में फर्श पर बैठकर लगाया ध्यान

प्रधानमंत्री जेल परिसर में उस बैरक में भी पहुंचे, जिसमें हिंदुत्व विचारक वीर सावरकर को रखा गया था। बैरक में पहुंचने पर सावरकर के फोटो के सामने मोदी फर्श पर बैठ गए और कुछ समय के लिए अपनी आंखें बंद करते हुए हाथ जोड़कर ध्यान जैसी मुद्रा बना ली। बैरक से निकलकर वह केंद्रीय टॉवर में गए, जहां उन्होंने संगमरमर पर लिखे गए यहां कैद रहे लोगों के नाम पढ़े।  उन्होंने कहा, वीर सावरकर, बाबा भान सिंह, इंदुभूषण राय जैसे शहीदों की बैरक किसी मंदिर से कम नहीं मानी जा सकती। पीएम ने फांसीघर भी देखा, जहां एकसाथ तीन लोगों को फांसी देने की व्यवस्था थी और फिर म्यूजियम में जाकर विजिटर बुक में हस्ताक्षर भी किए।
विज्ञापन

6 of 8
Narendra Modi
निकोबार को बचाने वाली सी वॉल की रखी नींव

प्रधानमंत्री ने कार निकोबार में वॉल ऑफ लोस्ट सोल्स पर पहुंचकर वर्ष 2004 की सुनामी में जान गंवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि भी अर्पित की। सुनामी के हादसे से उबरने के लिए उन्होंने लोगों की सराहना की। साथ ही निकोबार की धरती में समुंदी लहरों के कारण हो रहे कटाव को रोकने के लिए 50 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली सी-वॉल की भी नींव रखी।
विज्ञापन

7 of 8
pm modi - फोटो : ANI
अंडमान में पैदा करेंगे 300 किलोवाट सौर ऊर्जा

पीएम मोदी ने कहा कि कार-निकोबार के पर्यावरण को संरक्षित रखते हुए सौर ऊर्जा की संभावनाओं को तलाशा और तराशा जा रहा है। उन्होंने कहा कि हम द्वीप पर रूफटॉप सोलर प्लांट के जरिए 300 किलोवाट सौर ऊर्जा उत्पादन के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंनेके साथ ही एक 7 मेगावाट का सौर ऊर्जा प्लांट व एक आदर्श सौर गांव स्थापित किए जाने की घोषणा की।

मछुआरों के लिए की घोषणा 

पीएम मोदी ने कहा कि केंद्र सरकार ने हाल में ही देश में मत्स्यपालन को लाभकारी व्यवसाय बनाने के लिए 7 हजार करोड़ रुपये के एक विशेष फंड का प्रावधान किया गया है। पीएम ने कहा कि इसके तहत मछुआरों को उचित दरों पर कर्ज उपलब्ध कराया जा रहा है।
विज्ञापन

यह भी की घोषणाएं

- नेताजी बोस के नाम पर स्थापित करेंगे एक डीम्ड यूनिवर्सिटी।
- चेन्नई से पोर्ट ब्लेयर तक बिछेगी सबमैरीन ऑप्टिकल फाइबर केबल लाइन
- अरोंग गांव में आईटीआई का किया जाएगा निर्माण
- लपाती गांव में 8 करोड़ रुपये से बनाया जा रहा है खेल परिसर
- डिगलीपुर के उपजिला अस्पताल को बदला जाएगा 50 बिस्तर वाले आयुष अस्पताल में
- कैंपबेल खाड़ी में 50 करोड़ रुपये से बे-जेटी को 150 किलोमीटर तक बढ़ाया जाएगा
-  स्टेट वाइड एरिया नेटवर्क (स्वान) प्रोजेक्ट के तहत जोड़े जाएंगे 12 मुख्य द्वीप
- 7 मेगावाट का सौर ऊर्जा प्लांट और एक आदर्श सौर गांव किया जाएगा स्थापित
- रूफटॉप सोलर प्लांट के जरिए 300 किलोवाट सौर ऊर्जा के उत्पादन का लक्ष्य

इनकी कर दी शुरुआत

- दक्षिणी अंडमान के होप टाउन में रखी 50 मेगावाट के एलएनजी आधारित पावर प्रोजेक्ट की नींव
- चोलदारी गांव में क्लीन कुकिंग के तहत 99 सुनामी शेल्टर होम को दिए सौर ऊर्जा आधारित इंडक्शन चूल्हे
- इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के तहत द्वीपसमूह प्रशासन को दिए 20 इलेक्ट्रिक वाहन, घटाएंगे सालाना 89.2 टन कार्बन उत्सर्जन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें