एयर इंडिया के वरिष्ठ अधिकारी, सुरक्षा अधिकारी और वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों की एक संयुक्त टीम शुक्रवार को अमेरिका से विशेष एक्स्ट्रा सेक्शन फ्लाइट (एसईएसएफ) या वीवीआईपी एयरक्राफ्ट 'एयर इंडिया वन' लेने के लिए रवाना हुई। वहीं, बताया गया है कि आने वाले वक्त में इन विमानों के संचालन का जिम्मा एयर इंडिया के बजाय वायुसेना को सौंपा जाएगा।
क्या है इस विमान की खासियत...
- मिसाइल एप्रोच वार्निंग सिस्टम: इस वार्निंग सिस्टम में लगे सेंसर की मदद से पायलट को मिसाइलों पर हमला करने में मदद मिलती है।
- इलेक्ट्रोनिक वॉरफेयर जैमर: दुश्मन के जीपीएस और ड्रोन सिग्नल को ब्लॉक करने का काम करता है।
- डायरेक्शनल इंफ्रारेड काउंटरमेजर सिस्टम: यह मिसाइल रोधी प्रणाली है, जो विमान को इन्फ्रारेड मिसाइल से बचाती है।
- चाफ एंड फ्लेयर्स सिस्टम: रडार ट्रैकिंग मिसाइल से खतरा होने पर बादलुनमा चाफ छोड़े जाते हैं, जिससे आगे छिपकर विमान निकल जाता है।