फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Modi: प्रधानमंत्री मोदी ने कैबिनेट मंत्रियों से मांगा 100 दिन का प्लान, 3 मार्च तक का दिया समय

Sat, 24 Feb 2024 03:51 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मंत्रियों को कहा गया है कि वे गहन विचार विमर्श और अनुभवी नौकरशाहों और विशेषज्ञों के साथ चर्चा के बाद इस कार्य योजना को तैयार करें।
विज्ञापन
For Reference Only - फोटो : bjp
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विपक्षी पार्टियां जहां लोकसभा चुनाव के लिए गठबंधन बनाने में ही जुटे हुए हैं, वहीं भाजपा अपनी जीत को लेकर इतनी आश्वस्त है कि पीएम मोदी ने अपने कैबिनेट मंत्रियों से अगले 100 दिन की कार्य योजना मांगी है। प्रधानमंत्री ने कहा है कि 3 मार्च की कैबिनेट की बैठक में मंत्री अपनी-अपनी कार्य योजना को पेश करें। 21 फरवरी को मोदी सरकार की कैबिनेट की बैठक हुई थी, उसी बैठक में प्रधानमंत्री मोदी ने मंत्रियों को 100 दिन की कार्य योजना देने का निर्देश दिया था। 
विज्ञापन


विशेषज्ञों से चर्चा के बाद तैयार की जाएगी कार्य योजना
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मंत्रियों को कहा गया है कि वे गहन विचार विमर्श और अनुभवी नौकरशाहों और विशेषज्ञों के साथ चर्चा के बाद इस कार्य योजना को तैयार करें। मंत्रियों को कहा गया है कि कार्य योजना अच्छी तरह से उल्लेखित होना चाहिए, जिस पर एक्शन लिया जा सके। कैबिनेट मंत्रियों से ये भी पूछा गया है कि अगले कार्यकाल में सरकार को किन क्षेत्रों पर सबसे ज्यादा फोकस करना चाहिए, इसकी भी पहचान की जाए। 3 मार्च को मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल की यह आखिरी कैबिनेट बैठक होगी। 

चुनाव की तैयारी की भी बनेगी योजना
100 दिन की कार्य योजना के तहत भाजपा हर गांव और घर तक पहुंचेगी। पार्टी के गांव चलो अभियान के तहत सीएम, डिप्टी सीएम और सरकार के मंत्री गांवों में प्रवास कर रहे हैं। साथ ही दलित बस्तियों में भी प्रचार किया जा रहा है। 100 दिन की कार्य योजना के तहत सभी बूथों का सत्यापन किया जाएगा और पन्ना प्रमुख बना लिए जाएंगे। बीते दिनों बजट सत्र के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने संसद में विश्वास जताया था कि आगामी लोकसभा चुनाव में भी एनडीए की सरकार बनेगी और भाजपा अकेले 370 और एनडीए 400 सीटों पर जीत दर्ज करेगा। पीएम मोदी के बयान से साफ है कि भाजपा आगामी आम चुनाव में सत्ता हासिल करने को लेकर आश्वस्त हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें