फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Modi: नवरात्रि के मौके पर पीएम मोदी ने लिखा मां दुर्गा को समर्पित गरबा गीत, सोशल मीडिया पर किया साझा

Mon, 07 Oct 2024 10:30 AM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला

सार

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को सोशल मीडिया एक्स पर देवी दुर्गा को श्रद्धांजलि के रूप में लिखा अपना 'गरबा' गीत साझा किया है। वहीं उन्होंने इस गरबा गीत गाने और इसे मधुर प्रस्तुति देने के लिए गायक पूर्वा मंत्री को धन्यवाद दिया है।
विज्ञापन
पीएम मोदी ने लिखा मां दुर्गा को समर्पित गरबा गीत - फोटो : X / @narendramodi
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को सोशल मीडिया एक्स पर देवी दुर्गा को श्रद्धांजलि के रूप में लिखा अपना 'गरबा' गीत साझा किया। पीएम मोदी ने माइक्रोब्लॉगिंग साइट एक्स पर लिखा, यह नवरात्रि का पावन समय है और लोग अलग-अलग तरीकों से उत्सव मना रहे हैं, जो मां दुर्गा की भक्ति से जुड़े हैं। श्रद्धा और आनंद की इस भावना में, यहां आवती कलाय है, एक गरबा जो मैंने उनकी शक्ति और कृपा को श्रद्धांजलि के रूप में लिखा है। उनका आशीर्वाद हमेशा हम पर बना रहे।
विज्ञापन

पीएम मोदी ने गायक पूर्वा मंत्री को दिया धन्यवाद
वहीं पीएम मोदी ने इस गरबा गीत को गाने और उसे मधुर प्रस्तुति देने के लिए गायक पूर्वा मंत्री को धन्यवाद दिया, जिनकी उन्होंने एक प्रतिभाशाली उभरते गायक के रूप में प्रशंसा की।
विज्ञापन




(ये खबर अपडेट की जा रही है)


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें