फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोलकाताः नवंबर में तीन बार बंगाल दौरे पर आएंगे पीएम मोदी

Sat, 26 Oct 2019 05:46 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
विज्ञापन
पीएम नरेंद्र मोदी - फोटो : Social Media
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले महीने तीन बार कोलकाता के दौरे पर आएंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के साथ उनकी बैठक की भी संभावना है। हालांकि प्रधानमंत्री के दौरे का कार्यक्रम अभी तय नहीं हुआ है। लेकिन अगले सप्ताह तक इसके तय होने की उम्मीद है।

विज्ञापन


सरकारी सूत्रों ने बताया कि प्रधानमंत्री पांच नवंबर को कोलकाता पोर्ट ट्रस्ट की डेढ़ सौवीं जयंती के मौके पर यहां आएंगे। 11 नवंबर को वे शांति निकेतन स्थित विश्वभारती विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में हिस्सा लेंगे। उसके बाद 22 नवंबर को ईडेन गार्डेन में भारत-बांग्लादेश के बीच तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन पीएम मोदी बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना के साथ मैदान में मौजूद रहेंगे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें