फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम मोदी का ऐतिहासिक दौरा, फिलिस्तीन छोड़ जाएंगे इजरायल

Sat, 04 Mar 2017 09:20 AM IST
amarujala.com- Presented by: अकरम
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
प्रधानमंत्री मोदी जुलाई में इसराइल की यात्रा पर जाने वाले हैं। पीएम मोदी के इस आगामी दौरे को लेकर काफी चर्चा है और इसे ऐतिहासिक दौरा माना जा रहा है। क्योंकि यह पहली बार है जब भारतीय प्रधानमंत्री इसराइल दौरे पर जाने के बाद फिलिस्तीन नहीं जाएंगे। इससे पहले उनके पूर्ववर्तियों ने हमेशा दोनों देशों के दौरे किए थे।
विज्ञापन


इसे भारत के दोनों पश्चिम एशियाई देशों से बदलते रिश्ते के तौर पर भी देखा जा रहा है। इस बात की उम्मीद कम ही मानी जा रही है कि मोदी अपने आगामी यात्रा कार्यक्रम में फिलिस्तीन को भी शामिल करेंगे।

हालांकि, माना जा रहा है भारत दोनों देशो के साथ संतुलन बनाए रखेगा। संभावना है कि पीएम मोदी की इसराइल यात्रा से पहले फिलिस्तीनी राष्ट्रपति महमूद अब्बास भारत की यात्रा पर आएंगे।
विज्ञापन


भारत में फिलिस्तीन के राजदूत अबु अदनान अलहाजिया ने अंग्रेजी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया को बताया कि प्रधानमंत्र मोदी इस बार फिलिस्तीन के दौरे पर नहीं जा रहे हैं। इंशाअल्लाह, हमारे राष्ट्रपति इस साल भारत आएंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें