मणिपुर के चंदेल जिले में सुबह 5 बजकर 8 मिनट पर भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। रिएक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.5 आंकी गई है। इससे जान-माल के किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं मिली है।
आपको बता दें कि आज मणिपुर में पहले दौर के 38 सीटों के लिए वोट डाले जा रहे हैं। पांच जिलों में फैली इन 38 सीटों पर मतदान के लिए कुल 1643 मतदान केंद्रों पर सुबह 7 बजे से पोलिंग शुरू चुकी है।