फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Modi Visit: दो दिवसीय दौरे पर तीन को असम पहुंचेंगे प्रधानमंत्री मोदी, 11000 करोड़ की देंगे सौगात

Thu, 01 Feb 2024 09:12 PM IST
शिव शरण शुक्ला अमर उजाला ब्यूरो, गुवाहाटी
विज्ञापन
पीएम मोदी - फोटो : ANI
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंंद्र मोदी दो दिवसीय यात्रा (तीन और चार फरवरी) पर असम आ रहे हैं। इस दौरान वे असम को 11,000 करोड़ का सौगात देंगे। यह जानकारी असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने दी।

विज्ञापन

 
सरमा ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन फरवरी को दो दिवसीय असम यात्रा पर असम पहुंचेंगे। अपनी असम यात्रा के दौरान, प्रधान मंत्री राज्य में लगभग 11,000 करोड़ रुपए की कई परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने असम आने और यहां के लोगों के साथ एक दिन बिताने के हमारे निमंत्रण को विनम्रतापूर्वक स्वीकार कर लिया है। असम के मुख्यमंत्री ने कहा, प्रधानमंत्री 11,000 करोड़ रुपये से अधिक के कई कल्याणकारी कार्यों की आधारशिला रखने और लोगों को समर्पित करने के लिए 3 और 4 फरवरी को गुवाहाटी में होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें