650 से अधिक पोलिंग स्टेशन पर होगी बैठक
मार्च के तीसरे सप्ताह में प्रस्तावित टिफिन बैठक में प्रधानमंत्री मोदी वर्चुअली काशी क्षेत्र के अध्यक्ष, जनप्रतिनिधि, बूथ अध्यक्ष, पन्ना प्रमुख, बूथ समिति के अन्य सदस्य, जिला, क्षेत्र व प्रदेश-राष्ट्रीय स्तर के पदाधिकारी भी शामिल होंगे। यह टिफिन बैठक वाराणसी लोकसभा क्षेत्र के 650 से अधिक पोलिंग स्टेशन पर आयोजित होगी। इसमें सीधे तौर पर काशी क्षेत्र में आने वाली सीटों को लेकर चर्चा शामिल होगी। भारतीय जनता पार्टी इन सीटों पर जीत को लेकर तो तैयारी कर ही रही है, बल्कि उसका सीधा फोकस है कि इन सीटों पर पिछले वर्षों के परिणामों की तुलना में अधिक मतों से जीत प्राप्त की जाए।