फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Modi In UAE: दुबई में करीब 21 घंटे के दौरान सात द्विपक्षीय बैठक करेंगे पीएम मोदी, चार बार संबोधन भी देंगे

Fri, 01 Dec 2023 11:07 AM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

एम मोदी शुक्रवार को जलवायु परिवर्तन पर संयुक्त राष्ट्र के पार्टियों के सम्मेलन विश्व जलवायु कार्रवाई शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेगें। इस सम्मेलन को मुख्य रूप से सीओपी 28 के नाम से भी जाना जाता है। 
विज्ञापन
PM Modi - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यूएई दौरे पर हैं, जहां वह 21 घंटों में सात द्विपक्षीय बैठक करेंगे।इस दौरान वह चार बार संबोधन भी देंगे और जलवायु कार्यक्रम पर दो अहम पहलुओं का हिस्सा भी बनेंगे। पीएम मोदी के विश्व स्तरीय नेताओं से भी मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
विज्ञापन


पीएम मोदी शुक्रवार को जलवायु परिवर्तन पर संयुक्त राष्ट्र के पार्टियों के कॉन्फ्रेंस 'विश्व जलवायु कार्रवाई शिखर सम्मेलन' में हिस्सा लेगें। इसे मुख्य रूप से 'सीओपी28' के नाम से भी जाना जाता है। इस सम्मेलन में कई विश्व स्तरीय नेता शामिल होने वाले हैं।

विश्व जलवायु कार्रवाई शिखर सम्मेलन सीओपी28 का उच्च स्तरीय खंड है। इसके अलावा पीएम मोदी अन्य तीन उच्च स्तरीय कार्यक्रमों में भी हिस्सा लेंगे। सीओपी28 यूएई में 30 नवंबर से 12 दिसंबर तक चलेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें