फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘विजय दिवस’ पर पीएम मोदी आज स्वर्णिम विजय मशाल प्रज्ज्वलित करेंगे

Wed, 16 Dec 2020 12:24 AM IST
देव कश्यप पीटीआई, नई दिल्ली
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो) - फोटो : यूट्यूब स्क्रीनग्रैब
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्ष 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के 50 साल पूरा होने के अवसर पर बुधवार को राजधानी दिल्ली स्थित राष्ट्रीय समर स्मारक की अमर ज्योति से ‘स्वर्णिम विजय मशाल’ प्रज्ज्वलित करेंगे।

विज्ञापन


रक्षा मंत्रालय की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि राष्ट्रीय समर-स्मारक पर लगातार जलती रहने वाली ज्योति से चार विजय मशाल प्रज्ज्वलित की जाएंगी तथा इन्हें 1971 के युद्ध के परमवीर चक्र और महावीर चक्र विजेताओं के गांवों सहित देश के विभिन्न भागों में ले जाया जाएगा।


बयान के मुताबिक, ‘इन विजेताओं के गांवों के साथ-साथ 1971 के युद्ध स्थलों की मिट्टी को नई दिल्ली के राष्ट्रीय युद्ध स्मारक में लाया जाएगा।’ गौरतलब है कि 16 दिसंबर को भारत में विजय दिवस के रूप में मनाया जाता है। इसी दिन पाकिस्तान के खिलाफ 1971 में भारत को जीत मिली थी और एक देश के रूप में बांग्लादेश अस्तित्व में आया था।
विज्ञापन


मंत्रालय ने अपने बयान में कहा, ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रीय समर स्मारक पर रात-दिन जलती रहने वाली ज्योती से विजय मशाल प्रज्ज्वलित करेंगे।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें