फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरन 16-17 दिसंबर को करेंगे ओमान का दो दिवसीय दौरा

Tue, 15 Dec 2020 11:59 PM IST
Kuldeep Singh पीटीआई, नई दिल्ली
विज्ञापन
केंद्रीय गृह राज्यमंत्री वी मुरलीधरन - फोटो : ANI
विज्ञापन

विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरन बुधवार से ओमान का दो दिवसीय दौरा करेंगे । इस दौरान वह दोनों देशों के द्विपक्षीय मुद्दों खासकर वहां पर भारतीय समुदाय से संबंधित विषयों पर वरिष्ठ मंत्रियों से बातचीत करेंगे।

विज्ञापन


विदेश मंत्रालय (एमईए) ने एक बयान में बताया कि मुरलीधरन 16-17 दिसंबर को ओमान का दौरा करेंगे। अपने दौरे के दौरान वह ओमान के विदेश मंत्री, श्रम मंत्री तथा अन्य मंत्रियों के साथ मुलाकात करेंगे। वह भारतीय समुदाय और हाल में शुरू ‘ओमान-इंडिया फ्रेंडशिप एसोसिएशन’ के प्रतिनिधियों के साथ भी वार्ता करेंगे ।

मुरलीधरन भारतीयों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, चिकित्सा और शिक्षा पेशेवरों और योग संगठनों से जुड़े लोगों से भी मुलाकात करेंगे । बयान में कहा गया कि मुरलीधरन विशेष रूप से भारतीय समुदाय से संबंधित विषयों पर चर्चा करेंगे।
विज्ञापन


ओमान में 6,00,000 से ज्यादा भारतीय हैं । दोनों देशों ने कोविड-19 महामारी के दौरान साथ मिलकर काम किया और ‘वंदे भारत मिशन’ अभियान के तहत ओमान से भारतीयों को लाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें