फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Modi: डेढ़ महीने में तीन लाख नियुक्ति पत्र बांटेंगे पीएम मोदी, बेरोजगारी के मुद्दे को कुंद करने की तैयारी

Wed, 29 Nov 2023 05:44 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दस लाख युवाओं को सरकारी नौकरी की घोषणा पीएम मोदी ने बीते साल अक्तूबर में की थी। तब से पीएम खुद इसकी समीक्षा कर रहे हैं। पीएमओ ने डीओपीटी के जरिये विभिन्न मंत्रालयों व विभागों को अगले माह तक हर हाल में रिक्त पद भरने के निर्देश भी दिए हैं।
विज्ञापन
PM Modi - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगामी लोकसभा चुनाव में विपक्ष के बेरोजगारी के मुद्दे की धार कुंद करने में जुटी मोदी सरकार अगले डेढ़ महीने में करीब तीन लाख युवाओं को विभिन्न मंत्रालयों-विभागों में सरकारी नौकरी देगी। रोजगार मेले के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बीते एक साल में 6.5 लाख युवाओं को नियुक्ति पत्र बांट चुके हैं।
विज्ञापन


इस कड़ी में 11वें रोजगार मेले में पीएम बृहस्पतिवार को 50 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र बांटेंगे। सरकारी सूत्र ने कहा कि बीते साल धनतेरस से अब तक 10 रोजगार मेले हो चुके हैं। सरकार का लक्ष्य दिसंबर तक दस लाख युवाओं को सरकारी नौकरी देना है। 11वें रोजगार मेले के बाद सरकार सात लाख नियुक्ति पत्र बांट चुकी होगी। शेष तीन लाख नियुक्ति पत्र दिसंबर में दिए जाएंगे। लक्ष्य से दूरी की स्थिति में अंतिम रोजगार मेले का आयोजन जनवरी में हो सकता है।

पीएम खुद कर रहे हैं समीक्षा
दस लाख युवाओं को सरकारी नौकरी की घोषणा पीएम मोदी ने बीते साल अक्तूबर में की थी। तब से पीएम खुद इसकी समीक्षा कर रहे हैं। पीएमओ ने डीओपीटी के जरिये विभिन्न मंत्रालयों व विभागों को अगले माह तक हर हाल में रिक्त पद भरने के निर्देश भी दिए हैं। इसके अलावा पीएम नियमित तौर पर हो रही केंद्रीय मंत्रिपरिषद की बैठक में भी इसकी समीक्षा कर रहे हैं।
विज्ञापन


38 जगहों पर बंटेंगे नियुक्ति पत्र
30 नवंबर को आयोजित रोजगार मेले में प्रधानमंत्री वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये 50 हजार से अधिक युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे। इस दौरान केंद्रीय मंत्रियों की उपस्थिति में देशभर में 38 जगह नियुक्ति पत्र बांटे जाएंगे। युवाओं को रेल, गृह, स्वास्थ्य मंत्रालयों व उच्च शिक्षा, स्कूल शिक्षा, साक्षरता विभागों में नौकरियां दी जाएंगी। नितिन गडकरी नागपुर, अनुराग ठाकुर शिमला, अर्जुन मुंडा रांची में मौजूद रहेंगे।

कब कहां कितने बंटे नियुक्ति पत्र
रोजगार मेले की शुरुआत बीते साल 22 अक्तूबर को धनतेरस पर की गई थी। तब पीएम ने करीब 75 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे थे। उसी साल 22 नवंबर को दूसरे व्यापार मेले में करीब 71 हजार, इस साल 20 जनवरी को तीसरे मेले में 71 हजार, चौथे मेले में 71 हजार, पांचवें में 70 हजार, छठे में 70 हजार, सातवें में 70 हजार, आठवें में 51 हजार, नौवें में 51 हजार और दसवें रोजगार मेले में करीब 50 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र बांटे जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें