फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम मोदी करेंगे इंडिया ग्लोबल वीक को संबोधित, इन मुद्दों पर होगी चर्चा

Wed, 08 Jul 2020 07:35 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को ब्रिटेन में हो रहे इंडिया ग्लोबल वीक 2020 को संबोधित करेंगे। खुद पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने लिखा- कल 1.30 बजे इंडिया इंक की ओर से आयोजित इंडिया ग्लोबल वीक को संबोधित करूंगा। 
विज्ञापन


ये फोरम वैश्विक विचारों वाले नेताओं और इंडस्ट्री के कैप्टन का है, जो भारत में संभावनाओं और कोविड-19 के बाद की वैश्विक आर्थिक स्थिति को लेकर चर्चा करेंगे। 
 

बता दें कि पीएम मोदी इस कार्यक्रम को वीडियो के माध्यम से संबोधित करेंगे।  

इंडिया इंक ने क्या कहा
इंडिया इंक ग्रुप के सीईओ और चेयरमैन मनोज लडवा ने बताया कि कोविड-19 के इस मुश्किल दौर में भारत अपनी बहुआयामी प्रतिभा, अपनी तकनीकी ज्ञान और नेतृत्व के लिए बढ़ती चाह के साथ वैश्विक मामलों में एक केंद्रीय भूमिका निभा रहा है। 
विज्ञापन


इसलिए उम्मीद है कि प्रधानमंत्री मोदी का संदेश पूरे विश्व के लिए बेहद महत्वपूर्ण होगा। इस तीन दिवसीय सम्मेलन में विदेश मंत्री एस.जयशंकर, रेल व वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल, नागरिक उड्डयन व शहरी मामलों के मंत्री हरदीप सिंह पुरी, सूचना एवं प्रौद्योगिकी मंत्री रविशंकर प्रसाद और स्किल डेवलेपमेंट मंत्री महेंद्र नाथ पांडेय भी शामिल होंगे।

ब्रिटेन की ओर से प्रिंस चार्ल्स इस कार्यक्रम में एक विशेष संबोधन देंगे। इनके अलावा विदेश मंत्री डोमिनिक रॉब, गृह मंत्री प्रीति पटेल, स्वास्थ्य मंत्री मैट हैनकॉक और अंतरराष्ट्रीय व्यापार मंत्री लिज ट्रस भी वैश्विक स्तर पर  संबोधित करेंगे।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें