फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cabinet Decisions: नई सरकार की पहली कैबिनेट में पहला फैसला- तीन करोड़ अतिरिक्त परिवारों को PMAY के तहत मदद

Mon, 10 Jun 2024 06:26 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्रीय मंत्रिमंडल की पहली बैठक में आज तीन करोड़ अतिरिक्त ग्रामीण और शहरी परिवारों को घर बनाने के लिए मदद प्रदान करने का फैसला लिया गया।
विज्ञापन
मोदी 3.0 मंत्रिमंडल की बैठक। - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्रीय मंत्रिमंडल की पहली बैठक में आज तीन करोड़ अतिरिक्त ग्रामीण और शहरी परिवारों को घर बनाने के लिए मदद प्रदान करने का फैसला लिया गया। केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री आवास योजना (पीएमएवाई) साल 2015-16 से लागू है, ताकि बुनियादी सुविधाओं के साथ घरों के निर्माण के लिए पात्र ग्रामीण और शहरी परिवारों को मदद प्रदान की जा सके। बीते दस वर्षों में पीएमएवाई के तहत गरीब परिवारों के लिए कुल 4.21 करोड़ घर बनाए गए हैं। 

विज्ञापन


पीएमएवाई के तहत बने सभी घरों को केंद्र सरकार और राज्य सरकार की अन्य योजनाओं के साथ तालमेल के जरिए शौचालय, एलपीजी कनेक्शन, बिजली कनेक्शन आदि जैसी बुनियादी सुविधाएं प्रदान की जाती हैं।पात्र परिवारों की संख्या में वृद्धि को देखते हुए केंद्रीय मंत्रिमंडल ने तीन करोड़ अतिरिक्त ग्रामीण और शहरी परिवारों को घर बनाने के लिए मदद प्रदान करने का फैसला लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें