पीएम मोदी ने कहा कि गल्फ देशों में काम करने वाले लोग चिंतित न हो सरकार हमेशा उनके साथ है।
पीएम मोदी बोले राष्ट्रीय पाइपलाइन परियोजनाओं में 110 लाख करोड़ रुपये का निवेश किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं से देश के विकास को और बल मिलेगा।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कोच्चि रिफाइनरी का प्रोपिलीन डेरिएटिव्स पेट्रोकेमिकल्स कॉम्प्लेक्स प्रोजेक्ट आत्मनिर्भर बनने की हमारे सफर को ताकत देगा। उन्होंने कहा कि विभिन्न प्रकार के उद्योग रोजगार के मौके उत्पन्न करेंगे।
पीएम मोदी ने कहा कि हम सब यहां केरल और भारत के विकास का उत्सव मनाने के लिए एकत्र हुए हैं। आज जिन कार्यों का उद्घाटन हो रहा है उनमें कई बड़े क्षेत्र आते हैं। ये देश के विकास को और ऊर्जा देंगे।
पीएम मोदी ने रविवार को कोच्चि में कई परियोजनाओं का उद्घाटन किया।
तमिलनाडु के बाद प्रधानमंत्री मोदी केरल के कोच्चि शहर पहुंच चुके हैं। जहां विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरन ने उनका स्वागत किया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चेन्नई में आध्यात्मिक नेता बंगारू अदिगलर से मुलाकात की।
चेन्नई में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि मैं खाद्यान्न उत्पादन और जल संसाधनों के अच्छे उपयोग के लिए तमिलनाडु के किसानों की सराहना करना चाहता हूं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने औपचारिक रूप से डीआरडीओ द्वारा विकसित अर्जुन मेन बैटल टैंक (MK-1A) को भारतीय सेना के प्रमुख जनरल एमआर नरवणे को सौंप दिया। डीआरडीओ के अध्यक्ष जी सतीश रेड्डी ने पीएम मोदी को MK-1A का मॉडल पेश किया, जिसे उन्होंने सेना प्रमुख को सौंप दिया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आईआईटी मद्रास के डिस्कवरी कैंपस की आधारशिला रखी। कैंपस पहले चरण में 2 करोड़ वर्गमीटर के क्षेत्र में 1000 करोड़ रुपये की लागत से चेन्नई के पास थाईरूर में बनाया जाएगा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चेन्नई बीच और एटिपट्टू के बीच चौथी रेलवे लाइन का उद्घाटन किया। 293.40 करोड़ रुपये की लागत से बना यह 22.1 किमी खंड, चेन्नई और तिरुवल्लूर जिलों से होकर गुजरता है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 3770 करोड़ रुपये की लागत से पूरा किए गए चेन्नई मेट्रो रेल चरण- I विस्तार का उद्घाटन किया। 9.05 किलोमीटर लंबा यह विस्तार उत्तरी चेन्नई को हवाई अड्डे और मध्य रेलवे स्टेशन से जोड़ेगा।
चेन्नई में तमिलनाडु के उप मुख्यमंत्री ओ पनीरसेल्वम ने कहा, 'प्रधानमंत्री ने यह सुनिश्चित करने के लिए बहुत कुछ किया है कि अम्मा की स्मृति और विरासत तमिलनाडु में संरक्षित रहे। वह अम्मा सरकार के प्रयासों का समर्थन करने में लगातार आगे रहे हैं।'
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ई पलानीस्वामी और उपमुख्यमंत्री ओ पन्नीरसेल्वम ने जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत किया।
प्रधानमंत्री मोदी ने सेनाध्यक्ष एमएम नरवणे को अर्जुन टैंक सोंपा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चेन्नई पहुंच गए हैं। उनका काफिला जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम के रास्ते की ओर जा रहा है। वे यहां कई परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे और सेना को अर्जुन टैंक सौंपेंगे।
अन्नाद्रमुक, भाजपा कार्यकर्ताओं ने जवाहरलाल नेहरू स्टेडियमऔर आईएनएस अद्यार के पास सड़कों पर पीएम मोदी के चेन्नई आगमन पर स्वागत करने के लिए लाइन लगाई है। पीएम यहां कई परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे और सेना को अर्जुन टैंक सौंपेंगे।
तमिलनाडु में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले चेन्नई के नेहरू स्टेडियम में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। प्रधानमंत्री यहां कई प्रमुख परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। साथ ही भारतीय सेना को अर्जुन युद्धक टैंक (एमके-1ए) भी सौंपेंगे।