फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंगाल पर आसमानी आफत: कई जिलों में बारिश से बिगड़े हालात, पीएम मोदी ने ममता से की बात

Wed, 04 Aug 2021 08:38 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पश्चिम बंगाल में भी बारिश का तांडव जारी है। बारिश के चलते यहां के कई जिलों में हालात बिगड़े हुए हैं। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा कर लोगों को हर संभव मदद का भरोसा दे रही हैं। प्रधानमंत्री राष्ट्रीय आपदा राहत फंड से पीड़ितों के लिए मुआवजे का एलान भी कर दिया गया है। 
विज्ञापन
ममता बनर्जी ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश में इस वक्त पहाड़ से लेकर मैदान तक पानी ही पानी नजर आ रहा है। एक दर्जन से ज्यादा राज्यों में पिछले कई दिनों से बारिश जारी है। बारिश की वजह से इन राज्यों में बाढ़ के हालत बने हुए हैं, जिससे जनजीवन पूरी तरह से ठप है।  पश्चिम बंगाल में भी बारिश का तांडव जारी है। बारिश के चलते यहां के कई जिलों में हालात बिगड़े हुए हैं। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर रही हैं। ममता बनर्जी आज मूसलाधार हो रही बारिश के बीच हावड़ा में लोगों की समस्याएं सुनी और अधिकारियों से तत्काल दूर करने की बात कही।

विज्ञापन


वहीं, राज्य में बाढ़ के चलते जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को प्रधानमंक्री राष्ट्रीय राहत फंड (पीएमएनआरएफ) के तहत दो-दो लाख रुपये का मुआवजा देने का फैसला किया गया है। घायलों के लिए 50 हजार रुपये की मदद का एलान किया गया है। यह जानकारी प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने एक ट्वीट में दी।



मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पानी में खड़ी होकर लोगों की समस्याएं सुनीं। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से प्रभावित लोगों को भोजन, दवा, समेत अन्य जरूरी सामग्री उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए। इस दौरान जिले के कलेक्टर और एसपी समेत अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे।  बता दें कि बाढ़ से हावड़ा और हुगली के साथ ही पूर्व वर्धमान, पश्चिम बर्धमान, पश्चिम मेदिनीपुर और दक्षिण 24 परगना जिले भी प्रभावित हुए हैं।
विज्ञापन

 
पीएम मोदी ने हर संभव मदद का दिया भरोसा
केंद्र सरकार राज्य में बारिश पर नजर बनाए हुए है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से फोन पर बात कर जानकारी मांगी है। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने ट्वीट कर यह जानकारी दी। पीएमओ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बांधों से पानी छोड़े जाने के बाद राज्य के कुछ हिस्सों में बाढ़ की स्थिति को लेकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से बात की। प्रधानमंत्री ने इस स्थिति से निपटने के लिए उन्हें हरसंभव केंद्रीय मदद का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें