फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Modi: पीएम मोदी ने इन चार जातियों को बताया सबसे बड़ी, 'घमंडिया' गठबंधन समेत इन मुद्दों पर जमकर बरसे; पढ़ें

Sun, 03 Dec 2023 07:33 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि मैं अक्सर कहता था कि नारी शक्ति यह ठान कर निकली है कि भाजपा का परचम लहराएंगी। आज नारी शक्ति वंदन अधिनियम ने देश की माताओं-बेटियों के मन में नया विश्वास जगाया है।
विज्ञापन
PM Modi - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में भाजपा की प्रचंड जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भाजपा मुख्यालय पहुंचे। यहां केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने माला पहनाकर उनका स्वागत किया। पहले जेपी नड्डा और फिर पीएम मोदी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। देश में चल रही जातिगत जनगणना की राजनीति पर परोक्ष रूप से हमला करते हुए पीएम मोदी ने इस दौरान चार बड़ी जातियों का जिक्र किया। आइए पढ़ते हैं पीएम मोदी के संबोधन की बड़ी बातें...

विज्ञापन


ईमानदारी, पारदर्शिता और सुशासन की जीत: पीएम मोदी
इसके बाद पीएम मोदी ने कार्यकर्ताओं के सामने अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि मैं अपनी माताओं-बहनों-बेटियों के सामने, युवा साथियों, किसान साथियों, गरीब परिवारों और उनके निर्णय के सामने नतमस्तक हूं। आज की विजय ऐतिहासिक है, अभूतपूर्व है। आज सबका साथ, सबका विकास की जीत हुई है। आज ईमानदारी, पारदर्शिता और सुशासन की जीत हुई है। इन परिणामों की गूंज दूर तक जाएगी। पूरी दुनिया में इन चुनावों की गूंज सुनाई देगी।

नारी, युवा, किसान और हमारे गरीब परिवार, यही सबसे बड़ी जाति
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि इस चुनाव में देश को जातियों में बांटने की बहुत कोशिशें हुईं, लेकिन मैं लगातार कह रहा था कि मेरे लिए देश में चार जातियां ही सबसे बड़ी जातियां है। जब मैं इन चार जातियों की बात करता हूं, तब हमारी नारी, युवा, किसान और हमारे गरीब परिवार इन चार जातियों को सशक्त करने से ही देश सशक्त होने वाला है। 
विज्ञापन




नारी शक्ति पर कही यह बात
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि मैं अक्सर कहता था कि नारी शक्ति यह ठान कर निकली है कि भाजपा का परचम लहराएंगी। आज नारी शक्ति वंदन अधिनियम ने देश की माताओं-बेटियों के मन में नया विश्वास जगाया है।

'देश का युवा सिर्फ और सिर्फ विकास चाहता है'
प्रधानमंत्री ने कहा, 'चुनाव के नतीजों ने एक और बात स्पष्ट की है कि देश का युवा सिर्फ और सिर्फ विकास चाहता है। जहां भी सरकारों ने युवाओं के खिलाफ काम किया है वे सरकारें सत्ता से बाहर हुई है, चाहे राजस्थान, छत्तीसगढ़ या तेलंगाना हो... इन तीनों राज्यों में सत्ता में बैठे दल अब सत्ता से बाहर हैं।'

आदिवासी सीटों पर कांग्रेस का सूपड़ा साफ
उन्होंने कहा कि जिस कांग्रेस ने आदिवासी समाज को कभी पूछा तक नहीं, उस आदिवासी समाज ने कांग्रेस का सफाया कर दिया। यही भावना आज हमने एमपी, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में देखी है। इन राज्यों की आदिवासी सीटों पर कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो गया है। आदिवासी समाज आज विकास के लिए आकांक्षी है और उन्हें भरोसा है कि इस आकांक्षों को सिर्फ भाजपा पूरा कर सकती है। मैं हमारे कार्यकर्ताओं की भी सराहना करूंगा, भाजपा और कमल के प्रति आपकी निष्ठा, आपका समर्पन अतूलनीय है।



तेलंगाना की जनता का विशेष आभार जताया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, 'मैं तेलंगाना की जनता और तेलंगाना भाजपा कार्यकर्ताओं का विशेष आभार व्यक्त करता हूं, हर चुनाव में तेलंगाना में भाजपा का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है, मैं तेलंगाना के कार्यकर्ता को विश्वास दिलाता हूं कि भाजपा आपकी सेवा में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ेगी।'

आज के चुनाव नतीजे 2024 की गारंटी
उन्होंने कहा कि आज के चुनाव नतीजों ने 2024 की गारंटी दे दी है। यह 2024 में हैट्रिक की गारंटी है। आज के नतीजों ने कह दिया है भ्रष्टाचार, तुष्टिकरण और परिवारवाद को लेकर देशवासियों के मन में जीरो टॉलरेंस बन रही है। आज देश को लगता है कि तीन बुराइयों को खत्म करने में अगर कोई प्रभावी है तो वह भाजपा ही है। भाजपा की केंद्र सरकार ने देश में भ्रष्टाचार के विरुद्ध जो अभियान छेड़ा है उसे भारी जनसमर्थन मिल रहा है। ये उन नेताओं को वोटर की साफ चेतावनी है जो भ्रष्टाचारियों के साथ खड़े होने में जरा भी शर्म अनुभव नहीं करते। उन्हें आज देश की जनता ने साफ संदेश दे दिया है।

विज्ञापन



जेपी नड्डा ने क्या कहा?

जेपी नड्डा ने कहा कि भाजपा जब भी कोई चुनाव लड़ती है चाहे राज्य का चुनाव हो या देश का चुनाव हो, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हमेशा नेतृत्व को संभाला है और उस चैलेंज को स्वीकार किया है। इस चुनाव के नतीजों ने स्पष्ट संदेश दिया है कि देश ने समझ लिया है कि अगर कोई गांव को कोई मजबूती दे सकता है तो वह PM नरेंद्र मोदी हैं। इन नतीजों ने संदेश दिया है कि गरीब, पिछड़े, अनुसूचित जाति, जनजाति को कोई सम्मान दे सकता है तो वह प्रधानमंत्री मोदी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें