फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनंतनाग आतंकी हमला: भारत ऐसे कायराना हमलों के आगे नहीं झुकेगा: पीएम

Tue, 11 Jul 2017 08:23 AM IST
एजेंसी, नई दिल्ली
विज्ञापन
PM MODI
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार रात अमरनाथ यात्रियों पर हुए आतंकी हमले की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि भारत इस तरह के कायराना हमलों और नफरत फैलाने वालों के आगे नहीं झुकेगा। पीएम ने कहा कि उन्होंने राज्यपाल एनएन वोहरा और सूबे की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती से बात की है और उन्हें हरसंभव मदद का भरोसा दिया है।
विज्ञापन

 
पीएम ने ट्वीट कर कहा, ‘जम्मू-कश्मीर में शांतिपूर्ण तरीके से यात्रा कर रहे अमरनाथ यात्रियों पर हमले से हुई पीड़ा को शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। इस हमले की सभी को कड़ी निंदा करनी चाहिए। मेरी संवेदनाएं  हमले में जान गंवाने वाले लोगों के परिवारों के साथ हैं। मैं घायलों के लिए भी दुआ करता हूं। भारत इस तरह के कायराना हमले करने वालों और नफरत फैलाने वालों के आगे नहीं झुकेगा।’
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें