फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Election: ‘कांग्रेस की होगी करारी हार, संवैधानिक रूप से विपक्ष भी नहीं बन पाएंगे’, PM मोदी ने साधा निशाना

Wed, 15 May 2024 05:12 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कांग्रेस यह लोकसभा चुनाव इतनी बुरी तरह से हार रही है कि उनका संविधान के तहत विपक्ष बनना भी मुश्किल हो जाएगा।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। - फोटो : amarujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा चुनाव के चार चरण के लिए मतदान हो चुके हैं। तीन चरण अब भी शेष हैं। चुनाव जीतने के लिए सभी दल जोर लगा रहे हैं। नेता एक-दूसरे के ऊपर आरोप लगा रहे हैं। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को महाराष्ट्र पहुंचे। यहां उन्होंने नासिक के डिंडोरी में एक जनसभा को संबोधित किया। 

चुनाव बाद नकली शिवसेना का नामोनिशाना नहीं रहेगा

विज्ञापन

जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कांग्रेस यह लोकसभा चुनाव इतनी बुरी तरह से हार रही है कि उनका संविधान के तहत विपक्ष बनना भी मुश्किल हो जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि महाराष्ट्र में इंडी गठबंधन के एक नेता ने सुझाव दिया था कि महाराष्ट्र के छोटे-छोटे दलों को चुनाव के बाद कांग्रेस में विलय कर लेना चाहिए। मतलब नकली शिवसेना और नकली एनसीपी कांग्रेस में विलय कर लेंगी। जब ऐसा होगा तो मुझे सबसे अधिक बाला साहब ठाकरे याद आएंगे। बाला साहब कहते थे कि जिस दिन उन्हें लगेगा कि शिवसेना कांग्रेस बन गई है, उस दिन वे शिवसेना को खत्म कर देंगे। मतलब अब नकली शिवसेना का नामोनिशान नहीं रहेगा। 

अल्पसंख्यक का मतलब कांग्रेस के लिए सिर्फ वोट बैंक
सभा में पीएम मोदी ने आगे कहा कि कांग्रेस के लिए अल्पसंख्यक सिर्फ एक ही हैं- उनका अपना प्रिय वोट बैंक। उन्होंने एक किस्सा सुनाते हुए कहा कि मैं जब मुख्यमंत्री था, तब कांग्रेस चाहती थी कि देश के कुल बजट का 15% सिर्फ मुसलमानों पर खर्च हो। उस वक्त मैंने इसका पुरजोर विरोध किया था। पूरी भाजपा ने विरोध किया। इसलिए वे अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो पाए। पीएम मोदी ने कहा कि बाबा साहब आंबेडकर धर्म के आधार पर आरक्षण देने के खिलाफ थे। लेकिन कांग्रेस एससी, एसटी और ओबीसी समुदाय का आरक्षण छीनकर अपने वोट बैंक को देना चाहती है।  

विकसित भारत बनाने के लिए आशीर्वाद मांगने आया हूं

विज्ञापन

चुनावी रैली में पीएम मोदी ने कहा कि आपने पिछले 10 साल में मेरा काम देखा है। मैं अब आपसे अपने तीसरे कार्यकाल के लिए आशीर्वाद मांगने आया हूं। विकसित भारत बनाने के लिए आशीर्वाद मांगने आया हूं। मैंने पिछले 10 साल में बिना किसी भेदभाव के मुफ्त राशन, नल का पानी, पक्के घर और गैस कनेक्शन उपलब्ध कराएं हैं।

कल्याण में बरसे पीएम मोदी
कल्याण में कांग्रेस पर निशाना साधते हुए पीएम मोदी ने कहा कि विपक्षी पार्टी देश में सांप्रदायिक वैमनस्य पैदा करने की कोशिश कर रही हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि उन्होंने कई बार कांग्रेस के इस इरादे को बेनकाब किया है। लेकिन जब भी वह ऐसा करते हैं, कांग्रेस पार्टी उन पर राजनीति को सांप्रदायिक बनाने का आरोप लगाती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कभी भी विकास की बात नहीं करती है। वह केवल हिंदू-मुस्लिम करने में लगी रहती है। कांग्रेस के लिए विकास का मतलब केवल उन लोगों के विकास से है जो उसे वोट देते हैं। राहुल गांधी का नाम लिए बिना प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस के शहजादा धर्म के आधार पर राजनीति कर रहे हैं। कर्नाटक उनकी प्रयोगशाला बना है। कर्नाटक में रातों रात मुस्लिमों को ओबीसी कोटा में शामिल कर लिया गया।

नासिक में भी कांग्रेस पर निशाना
नासिक में चुनावी रैली में प्रधानमंत्री ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार) के अध्यक्ष शरद पवार का नाम लिए बिना कहा, महाराष्ट्र से इंडी गठबंधन के एक नेता जानते हैं कि कांग्रेस बुरी तरह चुनाव हार रही है। इसलिए वह सुझाव दे रहे हैं छोटे दलों का कांग्रेस के साथ विलय हो जाना चाहिए, ताकि उसे कम से कम विपक्षी दल का दर्जा को मिल सके। उन्होंने कहा, जब नकली शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट) का कांग्रेस में विलय होगा, तो मैं बालासाहेब ठाकरे को याद करूंगा क्योंकि दिवंगत नेता ने अयोध्या में एक भव्य राम मंदिर और अनुच्छेद 370 को खत्म करने का सपना देखा था।

मुंबई किया रोड शो, जनसैलाब उमड़ा
प्रधानमंत्री ने बुधवार की शाम मुंबई में रोड शो भी किया। उन्हें देखने और उनका अभिवादन करने के लिए सड़क के दोनों तरफ लोगों का सैलाब उमड़ पड़ा। कड़ी सुरक्षा के बीच पीएम का रोड शो घाटकोपर पश्चिम में अशोक सिल्क मिल से शुरू हुआ और विभिन्न क्षेत्रों से गुजरते हुए घाटकोपर पूर्व में पार्श्वनाथ चौक पर समाप्त हुआ। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, भाजपा मुंबई उत्तर पूर्व और मुंबई उत्तर मध्य लोकसभा सीटों के प्रत्याशी मिहिर कोटेचा और उज्ज्वल निकम भी मौजूद रहे। मुंबई की इन सीटों पर 20 मई को मतदान होना है।
विज्ञापन



 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें