उन्होंने उनके चेन्नई स्थित घर में खाना बनाने वाली सुब्बुलक्ष्मी का पत्र पीएम को सौंपा। पीएम ने केशवन और अपनी तस्वीर के साथ अरुणथथियार समुदाय की सुब्बुलक्ष्मी का पत्र ट्विटर पर साझा करते हुए लिखा, आज सीआर केशवन से मिला।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को सीआर केशवन के घर खाना बनाने वाली दलित एन सुब्बुलक्ष्मी का पत्र ट्विटर पर साझा किया। चार दिन पहले भाजपा में शामिल हुए भारत के पहले और आखिरी भारतीय गवर्नर जनरल सी राजगोपालचारी के प्रपौत्र केशवन बुधवार को पीएम मोदी से मिलने पहुंचे।
विज्ञापन
इस दौरान उन्होंने उनके चेन्नई स्थित घर में खाना बनाने वाली सुब्बुलक्ष्मी का पत्र पीएम को सौंपा। पीएम ने केशवन और अपनी तस्वीर के साथ अरुणथथियार समुदाय की सुब्बुलक्ष्मी का पत्र ट्विटर पर साझा करते हुए लिखा, आज सीआर केशवन से मिला। उन्होंने मदुरै से ताल्लुक रखने वाली अपनी घरेलु सहायिका का दिल को छू लेने वाला पत्र सौंपा। सुब्बुलक्ष्मी को वित्तीय समस्याओं सहित तमाम मुश्किलों का सामना करना पड़ा, लेकिन अब पीएम आवास योजना के तहत उन्हें उनका घर मिल गया है।
दोहा हवाईअड्डे पर रुपये में खरीदारी कर खुश हुए मीका प्रधानमंत्री को कहा शुक्रिया
दोहा हवाईअड्डे पर भारतीय रुपये में खरीदारी कर खुश हुए मशहूर गायक मीका सिंह ने बुधवार को ट्विटर पर एक वीडियो शेयर कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का शुक्रिया अदा किया।
विज्ञापन
मीका ने ट्वीट िकया, अभी दोहा हवाईअड्डे पर लुई वीटॉन के स्टोर से खरीदारी करते समय भारतीय रुपये में भुगतान किया। डॉलर की तरह रुपये का इस्तेमाल करने पर बहुत गर्व महसूस हुआ। यहां किसी भी रेस्टोरेंट में रुपये भी इस्तेमाल कर सकते है। है न कमाल। रुपये को डॉलर की तरह इस्तेमाल करने में सक्षम बनाने के लिए पीएम मोदी का शुक्रिया। असल में 2019 से दुबई के सभी एयरपोर्ट पर रुपये को एक्सचेंज किए बिना ड्यूटी फ्री स्टोर से खरीदारी की सुविधा की शुरुआत हुई थी।