भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश की इकॉनमी को बढ़ाने के लिए 4 यूरोपीय देशों की यात्रा पर हैं। इस यात्रा पर पीएम मोदी का पूरा जोर द्विपक्षीय संबंधों के साथ ही देश में निवेश को बढ़ाने पर है। इसी कड़ी में वो जर्मनी पहुंचे हैं, जहां जर्मनी की चालंसर एंजेल मर्केल के साथ वो साझे कांफ्रेंस को संबोधित कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि जर्मनी भारत के 'मेक इन इंडिया' कार्यक्रम में बड़ा साझीदार है और ये भागीदारी लगातार बढ़ती रहेगी।
पीएम मोदी के इस दौरे के दौरान भारत और जर्मनी के मध्य 8 महत्वपूर्ण समझौते हुए हैं। पीएम मोदी और मर्केल के साझा बयानों के प्रमुख अंश....
बर्लिन में साझे बयान जारी करने के दौरान भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत-जर्मनी के रिश्तों से दुनिया पर सकारात्मक असर पड़ेगा। उन्होंने कहा कि भारत और जर्मनी के बीच आने वाले मौकों और एशिया, यूरोर के साथ ही पूरी दुनिया में आने वाली चुनौतियों पर सकारात्मक चर्चा हुई।
Our relations hv regional & global perspective.We discussed new&upcoming opportunities & challenges in Asia, Europe and the world: PM Modi pic.twitter.com/4Z2JgFhx0v
— ANI (@ANI_news) May 30, 2017
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जर्मनी की चालंसर एंजेला मर्केल के साथ संयुक्त बयान जारी करते हुए कहा भारत और जर्मनी 'मेड फॉर ईच अदर' हैं।
#WATCH: PM Narendra Modi says during joint statement with German Chancellor Angela Merkel in Berlin, "we are made for each other". pic.twitter.com/fvFLx2zw0q
— ANI (@ANI_news) May 30, 2017
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बर्लिन में कहा कि जर्मनी को भारत के रूप में शक्तिशाली, हमेशा तैयार भरोसेमंद साझेदार मिला है।
@makeinindia @narendramodi PM closes: Pace of dev of our r/ls is fast,dir'n positive &dest'n clear.Germany will always find India as powerful,prepared &capable partner
— Gopal Baglay (@MEAIndia) May 30, 2017
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बर्लिन में कहा कि जर्मनी स्किल्स के मामले में बेहद आगे है। इससे हमारे देश के युवाओं को फायदा होगा।
Germany's extensive work in skill development, that has set standards globally, can benefit the youth of India: PM Modi in Berlin pic.twitter.com/kPBPGlAzyl
— ANI (@ANI_news) May 30, 2017
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि नवीनीकरण उर्जा को लेकर जर्मनी के सहयोग से हमें आगे बढ़ने में मदद मिलेगी।
Our cooperation in areas like renewable energy is gaining momentum: PM @narendramodi on India-Germany ties
— PMO India (@PMOIndia) May 30, 2017
पीएम मोदी ने कहा कि जर्मनी में उनका जिस तरह से स्वागत हुआ, उससे वो बेहद गदगद हैं। उन्होंने जर्मनी के लोगों को शुक्रिया कहा।
I give a heartfelt thanks for the warm welcome given to me in Germany: PM Narendra Modi pic.twitter.com/Ifzs15yMay
— ANI (@ANI_news) May 30, 2017
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जर्मनी की चालंसर एंजेला मर्केल ने साझा बयान जारी करते हुए कहा कि दोनों देशों के संबंध नई उंचाई पर पहुंचे हैं।
PM Modi and German Chancellor Angela Merkel issue joint statement in Berlin pic.twitter.com/hMFr9OONVu
— ANI (@ANI_news) May 30, 2017
एंजेला मर्केल ने साझे बयान में कहा कि हम भारत देश के विकास में सक्रिय साझेदार बने रहेंगे। जर्मनी भारत में 1 बिलियन यूरो का निवेश विकास कार्यों को आपसी साझेदारी के तहत करेगा।
We witnessed signing of no. of agreements/declaration of intent,total of 1 billion euros goes into development cooperation-Chancellor Merkel pic.twitter.com/Ftuk4ESfPt
— ANI (@ANI_news) May 30, 2017