फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Modi: 'एक भारत, श्रेष्ठ भारत का भाव है पोंगल का त्योहार', मंत्री एल मुरुगन के घर पहुंचे पीएम मोदी

Sun, 14 Jan 2024 02:29 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पीएम मोदी के साथ तेलंगाना की राज्यपाल तमिलसाई सुंदरराजन और केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण भी मौजूद रहीं। प्रधानमंत्री ने कहा 'पोंगल पर्व में ताजी फसल को भगवान के चरणों में समर्पित करने की परंपरा है। इस पूरी उत्सव परंपरा के केंद्र में हमारे अन्नदाता, हमारे किसान है।
 
विज्ञापन
पीएम मोदी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को पोंगल उत्सव के मौके पर केंद्रीय राज्यमंत्री एल मुरुगन के दिल्ली स्थित आवास पहुंचे। इस दौरान पीएम मोदी ने पोंगल उत्सव के विधि-विधानों में हिस्सा भी लिया। पीएम मोदी के साथ तेलंगाना की राज्यपाल तमिलसाई सुंदरराजन और केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण भी मौजूद रहीं। 
विज्ञापन


प्रधानमंत्री ने देशवासियों को त्योहारों की दी शुभकामनाएं
इस दौरान अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि 'देश में कल लोहड़ी का त्योहार मनाया गया। कुछ लोग आज मकर संक्रांति मना रहे हैं और कुछ कल मनाएंगे। माघ बिहू का त्योहार भी आ रहा है। मैं देशवासियों को इन त्योहारों के लिए शुभकामनाएं देता हूं।' प्रधानमंत्री ने कहा 'पोंगल का त्योहार एक भारत, श्रेष्ठ भारत के भाव को प्रदर्शित करता है। यह एकता का भाव विकसित भारत 2047 को मजबूती देगा। संत तिरुवल्लूर ने कहा था कि अच्छी फसल, शिक्षित पुरुष और ईमानदार व्यापारी ही देश का निर्माण करते हैं।'
 
हमारे हर त्योहार के केंद्र में गांव और किसान
प्रधानमंत्री ने कहा 'पोंगल पर्व में ताजी फसल को भगवान के चरणों में समर्पित करने की परंपरा है। इस पूरी उत्सव परंपरा के केंद्र में हमारे अन्नदाता, हमारे किसान है। वैसे भी भारत का हर त्योहार किसी न किसी रूप में गांव से, किसानी से, फसल से जुड़ा हुआ होता है। पोंगल के पवित्र दिन तमिलनाडु के हर घर में पोंगल धारा का प्रवाह होता है। मेरी कामना है कि उसी तरह आपके जीवन में भी सुख, समृद्धि और संतोष की धारा का प्रवाह निरंतर होता रहे।' पीएम मोदी कार्यक्रम के दौरान एक लड़की के गीत से प्रभावित होकर उसे अपना शॉल गिफ्ट किया। 
विज्ञापन




पोंगल दक्षिण भारत का एक प्रमुख त्योहार है। वैसे तो यह दक्षिण भारत के सभी राज्यों में मनाया जाता है, लेकिन प्रमुख तौर पर यह तमिलनाडु में ज्यादा प्रचलित है। पारंपरिक तौर पर यह चार दिनों तक मनाया जाता है। दुनियाभर में रहने वाले दक्षिण भारतीय इस त्योहार को धूमधाम से मनाते हैं। पोंगल फसल कटाई का उत्सव है। पोंगल के दिन घर के मुख्य द्वार पर रंगोली बनाई जाती है और इस दिन फसल का विशेष भोग सूर्य भगवान को अर्पित किया जाता है। पोंगल के दूसरे दिन मवेशियों को सजाकर उनकी पूजा की जाती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें