प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ब्रह्मपुत्र नदी के पानी के काला होने के मामले में विदेश मंत्रालय और जल संसाधन मंत्रालय से पता लगाने को कहा है। पीएम ने इस संबंध में उपचारी कदम उठाने को भी कहा है। असम सरकार की तरफ से जारी आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया कि पीएम ने यह बात खुद की अध्यक्षता में हुई उच्च स्तरीय बैठक में कही। बैठक में केंद्रीय मंत्री सुषमा स्वराज, नितिन गडकरी, राजनाथ सिंह, अरुण जेटली, असम के सीएम सर्बानंद सोनोवाल भी मौजूद थे।
पढ़ें- ब्रह्मपुत्र के पानी को मोड़ने के आरोपों पर चीन ने दी सफाई, 'मीडिया रिपोर्ट में सच्चाई नहीं'
पीएम ने असम के सीएम को इस बात के लिए आश्वस्त किया कि केंद्र ब्रह्मपुत्र नदी के पानी के काला होने के मुद्दे को गंभीरता से ले रहा है। साथ ही इस मामले में केंद्रीय जल आयोग को भी शामिल किया जाएगा। इस संबंध में जल संसाधन मंत्रालय को युद्ध स्तर पर उपचारी कदम उठाने का निर्देश दिया गया है।