फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्जिकल स्ट्राइक: पीएम मोदी ने जवानों से कहा था, कामयाबी मिले या नहीं सूर्योदय से पहले लौट आना

Tue, 01 Jan 2019 06:37 PM IST
शशांक गौर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सर्जिकल स्ट्राइक - फोटो : SELF
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर कहा कि सर्जिकल स्ट्राइक बहुत जोखिम भरा कदम था। उन्होंने कहा कि हमें अपने सैनिकों की बहुत चिंता थी। इस दौरान मैं उनकी बार बार खबर ले रहा था। पीएम ने कहा कि हमने सैनिकों को सूर्य निकलने से पहले लौटने के लिए कहा था। क्योंकि सैनिकों की सुरक्षा हमारे लिए पहली प्राथमिकता थी।  
विज्ञापन


एएनआई को दिए अपने इंटरव्यू में पीएम मोदी ने कहा कि मैंने कहा था कि हम मिशन में कामयाब हो या नहीं लेकिन सूर्योदय से पहले लौट आना। क्योंकि एक लड़ाई से पाकिस्तान सुधर जाएगा यह मुमकिन नहीं है। क्योंकि इसे सुधारने में अभी वक्त लगेगा।
विज्ञापन

पीएम मोदी ने कहा कि 28 सितंबर 2016 को हुई सर्जिकल स्ट्राइक की तारीक दो बार बदली गई थी। क्योंकि वह सैनिकों की सुरक्षा को लेकर बहुत चिंतित थे। बता दें कि उरी में सेना के कैंप पर हुए हमले के जवाब में भारतीय सेना ने यह ऑपरेशन किया था। उरी हमले में 20 भारतीय जवान शहीद हुए थे। उन्होंने कहा इस हमले के बाद भारतीय सेना में बहुत गुस्सा था। जिसके बाद सर्जिकल स्ट्राइक को अंजाम दिया गया। 
विज्ञापन


पीएम मोदी ने आगे कहा कि जिन कमांडो ने इस ऑपरेशन को अंजाम दिया था उन्हें एक स्पेशल प्रक्रिया के तहत चुना गया था। जिसके बाद उन्हें विशेष ट्रेनिंग भी दी गई थी। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें