फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM On RSS: संघ के 100 साल... पहली बार लाल किले से आरएसएस का जिक्र; पीएम ने कहा- दुनिया का सबसे बड़ा NGO, देश..

Fri, 15 Aug 2025 10:08 AM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।

सार

PM Modi On RSS: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के 100 साल पूरे होने वाले हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज पहली बार लाल किले से आरएसएस का जिक्र किया। उन्होंने इस बात को रेखांकित किया कि संघ दुनिया का सबसे बड़ा गैर सरकारी संगठन (NGO) है और राष्ट्र निर्माण के काम में जुटा है। लाल किले से पीएम मोदी ने संघ पर और क्या कहा? जानिए इस खबर में
विज्ञापन
पीएम मोदी ने लाल किले से संघ के योगदानों का जिक्र किया - फोटो : पीटीआई / अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के शताब्दी वर्ष का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने आज लाल किले से अपने 103 मिनट लंबे भाषण में संघ के योगदानों को रेखांकित किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि बीते 100 साल की अवधि में संघ ने राष्ट्रनिर्माण के काम में योगदान दिया है। इस बात का उल्लेख इसलिए अहम है क्योंकि लाल किले की प्राचीर से स्वतंत्रता दिवस के संबोधन में प्रधानमंत्री ने पहली बार आरएसएस का जिक्र किया है। पीएम मोदी ने स्वतंत्रता दिवस समारोह 2025 में लगातार 12वें साल ध्वजारोहण किया। उन्होंने संघ को दुनिया का सबसे बड़ा NGO बताया और कहा कि यह संगठन देश के अलग-अलग हिस्सों में योगदान दे रहा है।

विज्ञापन

पीएम मोदी ने संघ के योगदान का जिक्र किया - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

मां भारती के कल्याण का लक्ष्य लेकर संघ के लोगों ने...
पीएम मोदी ने कहा, आज मैं गर्व के साथ एक बात का जिक्र करना चाहता हूं। आज से 100 साल पहले एक संगठन का जन्म हुआ- राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ। संघ के लोग 100 साल से राष्ट्र की सेवा कर रहे हैं। व्यक्ति निर्माण से राष्ट्र निर्माण के संकल्प को लेकर 100 साल तक मां भारती के कल्याण का लक्ष्य लेकर संघ के लोगों ने मातृभूमि के कल्याण के लिए अपना जीवन समर्पित किया है। ऐसा आरएसएस दुनिया का सबसे बड़ा एनजीओ है। बीते 100 साल के दौरान देश की यात्रा में संघ का अहम योगदान है।

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (फाइल) - फोटो : एएनआई

आरएसएस की... समर्पित यात्रा हमें प्रेरित करती रहेगी
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि सेवा, समर्पण संगठन और अप्रतिम अनुशासन आरएसएस की पहचान रही है। उन्होंने कहा, आज लाल किले की प्राचीर से वे उन स्वयंसेवकों को पूरे आदर के साथ याद करना चाहते हैं, जिन्होंने 100 साल की यात्रा में योगदान दिया है। पीएम मोदी ने कहा, देश गर्व करता है कि आरएसएस की यह भव्य और समर्पित यात्रा हमें प्रेरित करती रहेगी।

पीएम मोदी के बड़े एलान। - फोटो : अमर उजाला

लाल किले से पीएम मोदी के भाषणों में क्या होता है?
आम तौर पर स्वतंत्रता दिवस भाषणों में प्रधानमंत्री मोदी विकास योजनाओं को गिनाने के अलावा नीतिगत घोषणाएं भी करते हैं। 2024 के भाषण में उन्होंने समान नागरिक संहिता का जोरदार समर्थन किया था। उन्होंने कानून के वर्तमान ढांचे को 'सांप्रदायिक और भेदभावपूर्ण' बताकर देश में एक साथ चुनाव (One Nation One Election) कराने की वकालत भी की थी।

ये भी पढ़ें- PM Modi Speech: जलवायु परिवर्तन से लेकर तेल के भंडार खोजने तक, स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी के दो बड़े एलान    

विज्ञापन

साल 2025 में लगातार 12वीं बार पीएम मोदी ने लाल किले पर ध्वजारोहण किया - फोटो : डीडी वीडियो ग्रैब
तय समय से पहले हासिल किया लक्ष्य
प्रधानमंत्री मोदी ने जब 79वें स्वतंत्रता दिवस पर अपना भाषण शुरू किया तब उन्होंने उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल जैसे राज्यों में प्राकृतिक आपदा की मार झेल रहे लोगों के प्रति संवेदनाएं प्रकट कीं। इसके अलावा उन्होंने आतंकवाद के खिलाफ सख्त नीति, आत्मनिर्भर भारत, तकनीक के मोर्चे पर देश की समृद्धि, ऊर्जा के विषय में देश के संकल्प और विकसित भारत बनाने के मिशन का भी जिक्र किया। पीएम मोदी ने कहा कि 2030 तक जो लक्ष्य पूरा किया जाना था, उसे हमने पांच साल पहले ही हासिल कर लिया है।

ये भी पढ़ें- PM Modi Attire: कभी तिरंगे वाला तो कभी भगवा साफा पहन PM मोदी ने किया ध्वजारोहण; जानें इन सभी का क्या है अर्थ

पीएम मोदी ने बलिदानी सपूतों और पराक्रमी सैनिकों के शौर्य को नमन किया
लाल किले की प्राचीर से देशवासियों को संबोधित करने से पहले पीएम मोदी ने बलिदानी सपूतों को राष्ट्रीय समर स्मारक जाकर नमन किया। पीएम मोदी ने अपने शुरुआती संबोधन में भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर का भी उल्लेख किया। उन्होंने भाषण के सातवें मिनट में ही पाकिस्तानी आतंकी ठिकानों को नेस्तनाबूद करने वाले भारत के वीर सपूतों के पराक्रम का जिक्र कर पूरी दुनिया को कड़ा संदेश दिया। उन्होंने आतंकवाद के खिलाफ देश की जीरो टॉलरेंस पॉलिसी को भी रेखांकित किया।

संबंधित वीडियो-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें