बस चलाती लड़की को देख पब्लिक हुई शॉक्ड
- फोटो : इंस्टाग्राम @nehuthakur2529
भारत में कई ऐसे काम हैं, जिन्हें लंबे समय से पुरुषों का पेशा माना जाता है। इनमें से एक काम है पब्लिक बस चलाना। जब भी हम बस ड्राइवर के बारे में सोचते हैं, तो हमारे दिमाग में पुरुष की तस्वीर ही आती है, क्योंकि हमारे देश में महिलाएं बस चलाते हुए बहुत कम दिखाई देती हैं। लेकिन अब समय बदल रहा है। धीरे-धीरे महिलाएं भी इस क्षेत्र में कदम रखने लगी हैं और अपनी क्षमता साबित कर रही हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ है, जिसमें एक लड़की बड़े ही कॉन्फिडेंस से पब्लिक बस चलाती नजर आ रही है। यह नजारा इतना अनोखा है कि इसे देखकर लोग हैरान रह गए और उनके रिएक्शन इंटरनेट पर छा गए। तो आइए जानते हैं कि वीडियो में क्या दिखाया गया है।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
वीडियो में दिखाया गया है कि लड़की बस स्टैंड से बस निकालती है और सड़क की ओर बढ़ती है। रास्ते में उसे कई भीड़भाड़ वाले इलाके भी मिलते हैं, लेकिन वह पूरी सावधानी के साथ बस को आगे बढ़ाती है। जहां जरूरत पड़ती है, वहां समय पर ब्रेक लगाती है और रास्ते के हालात के हिसाब से गाड़ी को कंट्रोल में रखती है। जो भी उसे बस चलाते हुए देखता है, वो देखते ही रह जाता है। ज्यादातर लोगों के लिए यह पहला मौका होता है, जब उन्होंने किसी महिला को पब्लिक बस ड्राइव करते देखा हो।
लोगों की बंटी राय
इस वीडियो को खुद लड़की ने रिकॉर्ड किया और इंस्टाग्राम पर अपलोड किया है। उसका नाम नेहा ठाकुर है और वह हिमाचल प्रदेश की रहने वाली हैं। नेहा का यह वीडियो इंस्टाग्राम अकाउंट nehuthakur2529 से शेयर किया गया है। अब तक इसे 2 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है और 16 हजार से अधिक लोगों ने इसे लाइक किया है। लोग कमेंट सेक्शन में तरह-तरह की बातें लिख रहे हैं।
वीडियो पर यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शंस
कुछ लोगों ने नेहा को ‘हिमाचल की शान’ कहा है। कुछ ने उनके हौसले और काम पर गर्व जताया है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए पूछा, “आपने ड्राइविंग कैसे सीखी?” वहीं, एक और यूजर ने मजाक में लिखा, “भाई, लड़कियों को बस मत दो, अगर जिंदगी प्यारी है तो।” किसी ने लिखा, “जब भी लड़कियां बड़ी गाड़ी चलाती हैं, पब्लिक का रिएक्शन हमेशा शॉक्ड वाला ही होता है।” वहीं, एक यूजर ने नेहा को ‘हिमाचल की रियल क्वीन’ का खिताब दे दिया। नेहा का यह वीडियो सिर्फ उनकी ड्राइविंग स्किल ही नहीं दिखाता, बल्कि यह भी बताता है कि महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। पब्लिक बस ड्राइविंग जैसे चुनौतीपूर्ण काम में भी वे न सिर्फ कदम रख रही हैं, बल्कि आत्मविश्वास और कुशलता के साथ आगे बढ़ रही हैं।