फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिकी हिंसा पर बोले पीएम मोदी- लोकतांत्रिक प्रक्रिया को गैरकानूनी विरोध-प्रदर्शन से प्रभावित नहीं कर सकते

Thu, 07 Jan 2021 09:20 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो) - फोटो : Twitter
विज्ञापन

अमेरिकी कांग्रेस में गुरुवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के समर्थकों ने इलेक्टोरल कॉलेज  वोटों को प्रमाणित करने के लिए हुई बैठक को लेकर जमकर हंगामा किया। निवर्तमान राष्ट्रपति के समर्थकों के हंगामे और हिंसा के कारण स्थिति बिगड़ी और वाशिंगटन डीसी में कर्फ्यू लगाना पड़ा। हंगामे के दौरान ट्रंप समर्थकों की पुलिस से भी झड़प हो गई। इसमें गोली लगने के कारण एक महिला की मौत हो गई है। इस घटनाक्रम पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि मैं हिंसा की खबरें देखकर परेशान हूं।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री मोदी ने गुरुवार सुबह ट्वीट कर कहा, 'वॉशिंगटन डीसी में दंगों और हिंसा के बारे में समाचार देखने के बाद परेशान हूं। सत्ता का व्यवस्थित और शांतिपूर्ण हस्तांतरण जारी रहना चाहिए। लोकतांत्रिक प्रक्रिया को गैरकानूनी विरोध प्रदर्शन के माध्यम से प्रभावित नहीं होने दिया जा सकता है।'
 

बता दें कि ट्रंप समर्थकों ने उस समय हंगामा किया जब अमेरिकी कांग्रेस में इलेक्टोरल कॉलेज वोटों को लेकर बहस चल रही थी। इस बैठक में जो बाइडेन की जीत की पुष्टि की जानी थी। कैपिटल के बाहर पुलिस और ट्रंप समर्थकों के बीच झड़प हुई। प्रदर्शनकारियों ने कैपिटल की सीढ़ियों के नीचे लगे अवरोधक तोड़ दिए। इसके बाद ट्विटर और फेसबुक ने डोनाल्ड ट्रंप के अकाउंट को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- अमेरिका में हिंसा : ट्विटर, फेसबुक और इंस्ट्राग्राम ने ब्लॉक किए ट्रंप के अकाउंट
विज्ञापन


गौरतलब है कि वाशिंगटन डीसी स्थित कैपटोल परिसर में ट्रंप के समर्थकों और पुलिस के बीच हिंसक झड़प हुई, जिसके बाद परिसर को बंद कर दिया गया। कैपिटल के भीतर यह घोषणा की गई कि 'बाहरी सुरक्षा खतरे' के कारण कोई व्यक्ति कैपिटल परिसर से बाहर या उसके भीतर नहीं जा सकता।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें