फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gujarat Election 2022: भाजपा के स्टार प्रचारकों की सूची जारी, पीएम मोदी-गडकरी समेत इनको किया गया शामिल

Fri, 11 Nov 2022 10:47 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद

सार

गुजरात में दो चरणों में एक और पांच दिसंबर को मतदान होगा और वोटों की गिनती आठ दिसंबर को होगी।
विज्ञापन
पीएम मोदी - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुजरात में अगले महीने होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री अमित शाह,  राजनाथ सिंह,  नितिन गडकरी का नाम है। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा भी भाजपा के स्टार प्रचारक होंगे। स्टार प्रचारक इस सूची में 40 को शामिल किया गया है।

विज्ञापन


गुजरात भाजपा प्रमुख सीआर पाटिल, मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा और स्मृति ईरानी को स्टार प्रचारक की सूची में शामिल किया गया है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, मध्य प्रदेश के शिवराज सिंह चौहान, असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा और महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी स्टार प्रचारक होंगे। 

स्टार प्रचारक की सूची गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी और पूर्व उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल का भी नाम शामिल है। दोनों ने चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया था। भोजपुरी गायक और पार्टी सांसद मनोज तिवारी, रवि किशन और दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' को स्टार प्रचारक बनाया गया है।
विज्ञापन


भाजपा ने 182 सदस्यीय गुजरात विधानसभा के लिए दो चरणों में होने वाले चुनाव के लिए गुरुवार को अपने 160 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी। पार्टी ने दावा किया है कि रूपाणी और पटेल सहित राज्य के कई वरिष्ठ नेताओं ने चुनाव से बाहर होने का विकल्प चुना है और इस संबंध में केंद्रीय नेतृत्व को पत्र लिखा है। गुजरात में दो चरणों में एक और पांच दिसंबर को मतदान होगा और वोटों की गिनती आठ दिसंबर को होगी।

विज्ञापन

हार्दिक पटेल - फोटो : अमर उजाला
हार्दिक को राहत
इस बीच गुजरात हाईकोर्ट ने भाजपा नेता हार्दिक पटेल को 2015 के पाटीदार आरक्षण आंदोलन से जुड़े दंगे के एक मामले में राज्य के मेहसाणा जिले में प्रवेश करने से रोकने संबंधी जमानत की शर्त शुक्रवार को एक साल के लिए हटा दी। जस्टिस एसएच वोरा की पीठ ने हार्दिक पटेल को अस्थायी रूप से राहत दी। पटेल ने सात नवंबर को इस आधार पर जमानत की शर्तो में संशोधन संबंधी याचिका दायर की थी कि वह अपनी कुलदेवी के मंदिर में पूजा करना चाहते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें