फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वतंत्रता दिवस संबोधन में सैनिटरी नैपकिन का जिक्र, प्रधानमंत्री की ट्विटर पर जमकर तारीफ 

Sat, 15 Aug 2020 08:31 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : PTI
विज्ञापन
स्वतंत्रता दिवस के संबोधन में सैनिटरी नैपकिन का उल्लेख करने पर ट्विटर पर लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सराहना कर रहे हैं। लोगों ने इसे माहवारी से जुड़ी रूढ़ियों को तोड़ने की दिशा में एक कदम बताया।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री ने संबोधन में कहा कि महिलाओं के सशक्तिकरण और उनके स्वास्थ्य की खातिर ‘प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र’ योजना के तहत एक रुपये में सैनिटरी नैपकिन उपलब्ध करवाने शुरू किए गए हैं।

लाल किले की प्राचीर से प्रधानमंत्री ने कहा कि महिलाओं को 6,000 जन औषधि केंद्रों से कम समय में पांच करोड़ से अधिक सैनिटरी नैपकिन दिए गए हैं। 

इस विषय का जिक्र करने पर ट्विटर पर प्रधानमंत्री की खूब प्रशंसा हो रही है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करने वाले लोगों का कहना है कि प्रधानमंत्री द्वारा राष्ट्रीय संबोधन में माहवारी के बारे में बात करने से इससे जुड़ी रूढ़ियों को तोड़ने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन


अभिनेता अक्षय कुमार ने भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रधानमंत्री की सराहना की। उन्होंने लिखा, हमारे प्रधानमंत्री ने आज स्वतंत्रता दिवस के संबोधन में सैनिटरी पैड का जिक्र किया, यह वास्तविक प्रगति है...इसने माहवारी को मुख्यधारा का विषय बना दिया। सरकार की भी सराहना करते हैं जिसने अब तक पांच करोड़ महिलाओं को एक रुपये की दर से सैनिटरी पैड वितरित किए। 
 

एक अन्य ट्विटर यूजर ने लिखा, नरेंद्र मोदी के भाषण की आज सबसे अच्छी बात यह थी कि वह महिलाओं की स्वच्छता, सैनिटरी पैड, रूढ़ियों को तोड़ने के बारे में तथा सैन्य बलों में महिलाओं के लिए अवसरों की बात कर रहे थे। सुनकर अच्छा लगा। 

एक अन्य व्यक्ति ने ट्विटर पर लिखा, सैनिटरी पैड के वर्जित विषय पर लाल किले की प्राचीर से स्वतंत्रता दिवस के भाषण में बोलना वास्तव में बहुत बड़ी, ऐतिहासिक और सराहनीय बात है। 
विज्ञापन


एक अन्य यूजर ने कहा कि सैनिटरी नैपकिन का जिक्र अपने संबोधन में करके प्रधानमंत्री ने एक मिसाल कायम की है।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें